फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Before the big incident, two henchmen of Davinder Bambiha gang were caught with weapons, there are links with gangster Lucky Patial.

Mohali News: बड़ी वारदात से पहले दविंदर बंबीहा गैंग के दो गुर्गे हथियारों समेत दबोचे, गैंगस्टर लक्की पटियाल से जुड़े हैं तार

Thu, 28 Nov 2024 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Before the big incident, two henchmen of Davinder Bambiha gang were caught with weapons, there are links with gangster Lucky Patial.
मोहाली। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने मोहाली पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दविंदर बंबीहा ग्रुप के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों गुर्गों के कब्जे से .32 बोर की दो पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी मोहाली दीपक पारिख ने बताया कि दबोचे गए दोनों गुर्गों की पहचान हरिंदर सिंह निवासी मोहाली के गांव महिमदपुर और गुरजिंदर सिंह निवासी गांव वराणा के रूप में हुई है। आरोपियों को एजीटीएफ टीम ने स्पेशल इनपुट पर गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ थाना डेराबस्सी में बीएनएस की धारा-111 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गुर्गों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी अमेरिका में कुलवीर सिंह उर्फ लाला बैनिपाल जो विदेशी में बैठे गैंगस्टर लक्की पटियाल का सहयोगी है, उसके इशारे पर काम कर रहे थे। लाला बैनिपाल पहले भी मोहाली में दो अलग-अलग हमलों की साजिश रच चुका है। उसने सितंबर 2023 में एक फाइनेंसर और दिसंबर 2023 में विरोधी गिरोह के एक गुर्गे को निशाना बनाया था। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि इन गुर्गों को ट्राइसिटी क्षेत्र में कई अपराधों को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में गहन जांच की जा रही है, जिससे इनके अन्य सहयोगियों और संबंधों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


एसएसपी दीपक पारिख ने बताया कि पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि लाला बैनिपाल ने अपने गिरोह के गुर्गों को ट्राइसिटी में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ और मोहाली पुलिस की संयुक्त टीमों ने आरोपियों को ट्रेस करके मुबारकपुर के पास फोकल पॉइंट से गिरफ्तार किया है। आरोपी हरिंदर का आपराधिक रिकॉर्ड है और इसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि अन्य साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed