{"_id":"668feedd1c12d4f1a20cafbe","slug":"bba-student-found-unconscious-on-the-road-doctors-declared-her-dead-mohali-news-c-71-1-mli1005-116806-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बेहोशी की हालत में सड़क पर गिरा मिला बीबीए का छात्रा, डाक्टरों ने मृत घोषित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बेहोशी की हालत में सड़क पर गिरा मिला बीबीए का छात्रा, डाक्टरों ने मृत घोषित किया
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज की आशंका, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पटियाला रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर सुबह करीब 11 बजे एक युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। जिसे आसपास के लोगों ने उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा तो राहगीरों ने उसकी जेब से एक आई कार्ड निकाला जो चितकारा कालेज का था।
जिसकी जानकारी कालेज के प्रबंधकों को दी गई तो कालेज से आए एक व्यक्ति व गार्ड ने युवक को सीएचसी ढकोली में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। जानकारी के अनुसार छात्र की मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि युवक के शरीर पर इंजेक्शन के कई निशान थे और उसकी जेब से एक इंजेक्शन भी राहगीरों ने बरामद किया। अभी डाक्टरों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। इस घटना की सूचना के बाद मृतक युवक चैतन्य वर्मा के पारिवारिक सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए थे। जिन्होंने मिडिया की किसी भी बात का जवाब नहीं दिया।
जानकारी के अनुसार चैतन्य वर्मा चितकारा कालेज में बीबीए अंतिम ईयर की पढ़ाई कर रहा था और इस समय जीरकपुर की हाईलैंड सोसाइटी में रह रहा था। जब वह सुबह कालेज जाने के लिए जीरकपुर पहुंचा तो पटियाला रोड पर स्थित बैंक के सामने अचानक गिर गया। जिसे कालेज स्टाफ व राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
कोट्स
हमें किसी युवक के बेहोश हालत में सड़क पर पड़े होनी की सूचना मिली थी। जैसे ही वह पहुंचे तो युवक को गाड़ी में डालकर अस्पताल ले जाया जा रहा था। जिनके साथ ही हम भी अस्पताल पहुंच गए थे। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित करने के बाद शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
राजेश चौहान, जांच अधिकारी थाना जीरकपुर