फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Banners put up in the city without permission, action will be taken

Mohali News: बिना अनुमति शहर में लगा दिए बैनर, होगी कार्रवाई

Tue, 01 Apr 2025 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 01 Apr 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Banners put up in the city without permission, action will be taken
बैनर हटाता कर्मचारी।
नगर निगम के संज्ञान में मामला आया तो नगर निगम ने हटवाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। नए साल पर बिना अनुमति डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी की फोटो वाले अवैध होर्डिंग्स लगाने का मामला सामने आया है। नगर निगम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बैनर और पोस्टर हटवा दिए हैं और साथ ही कार्रवाई का निर्णय लिया है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बैनर लगाने वाला कौन हैं।
मोहाली के डिप्टी मेयर के बैनर शहर के विभिन्न स्थानों व मुख्य सड़कों पर लगा दिए गए थे। यूं तो मोहाली नगर निगम लगातार अवैध रूप से लगाए पोस्टर और बैनरों पर कार्रवाई करता है लेकिन दो से तीन दिन से यह कार्रवाई नहीं हो रही थी। सूत्र बताते हैं कि नगर निगम के डिप्टी मेयर के ही ये पोस्टर और बैनर थे।
विज्ञापन

कुलजीत सिंह बेदी के अनुसार बैनर और पोस्टर नगर निगम की सरकरी साइट पर भी चस्पा पाए गए थे। शहर में लगे इन बैनरों के चलते सत्ता के दुरुपयोग की भी बातें हो रही हैं। साथ ही नगर निगम के नियमों का उल्लंघन करने वाले इन बैनरों की उनके गैरकानूनी प्रदर्शन के कारण व्यापक आलोचना भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम (एमएमसी) को कई शिकायतों के बावजूद, ऐसे अवैध बैनर और होर्डिंग को हटाने या रोकने के लिए कोई महत्वपूर्ण कार्रवाई नहीं की गई है। शहर में पूरा दिन चर्चा रही कि जिन लोगों को नियमों को लागू करना चाहिए, वे ही इनका लाभ उठाने में जुटे हैं।
कोई अनुमति नहीं दी गई यहां
निगम कमिश्नर टी बेनिथ ने बताया कि इन बैनरों को लगाने के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। नगर निगम की टीम ने शहर में अवैध होर्डिंग हटाने शुरू कर दिए हैं। कोई भी अवैध होर्डिंग्स लगाता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



विरोधी पार्षद ने सवाल उठाया
विरोधी गुट के पार्षद मनजीत सेठी ने इस मामले में मेयर और कमिश्नर से सवाल किया है कि एक ओर विज्ञापन पालिसी को लेकर डिप्टी मेयर ने खुद अधिकारियों पर सवाल उठाए थे लेकिन अब वह खुद ही ऐसा करने लगे हैं। यह बेहद शर्मनाक है। निगम को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed