{"_id":"67255a0f80ff46d73b094c15","slug":"baltana-cricket-academy-defeated-ishrat-cricket-academy-mohali-news-c-71-1-mli1006-121346-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बलटाना क्रिकेट अकादमी ने इशरत क्रिकेट अकादमी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बलटाना क्रिकेट अकादमी ने इशरत क्रिकेट अकादमी को हराया
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना में खेले गए वन-डे मैच में बलटाना क्रिकेट अकादमी ने इशरत क्रिकेट अकादमी को करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए विजयी टीम ने 40 ओवर में छह विकेट खोकर कुल 338 रन बनाए, जबकि इशरत अकादमी 33.3 ओवर खेलकर नौ विकेट के नुकसान पर केवल 181 रन पर ही सिमट गई।
बलटाना क्रिकेट अकादमी के दीपक यादव ने 99 गेंदों पर 20 चौके और पांच छक्के लगाकर 140 रन बनाए। वहीं, टीम के शिवम ने 99 गेंदों पर 19 चौके मारकर 116 बनाए। गेंदबाजी में इस टीम के आर्यन कौशिक, जस्सी और पीयूष गोयल ने विरोधी टीम के दो-दो विकेट लिए।
इशरत अकादमी के शरव ने 23 गेंदों पर दो चौके और चार छक्के लगाकर 41 रन बनाए। कप्तान आर्यमान ने 67 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए। बलटाना क्रिकेट अकादमी के दीपक यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।