फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Baljinder of Ghadama Kala became a jail officer in Canada

Mohali News: घड़ामा कला का बलजिंदर कनाडा में बना जेल अधिकारी

Tue, 29 Apr 2025 12:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Baljinder of Ghadama Kala became a jail officer in Canada
बलजिंदर को नियु​क्ति पत्र सौंपते अ​धिकारी। संवाद 
लांडरां/बनूड़। बनूड़ के निकटवर्ती गांव घड़ामा कला निवासी बलजिंदर सिंह लवली को कनाडा जेल विभाग में अधिकारी नियुक्त किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सचिवालय में एएसआई के पद पर तैनात पिता करनैल सिंह और माता मनजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा बलजिंदर सिंह लवली 10 साल पहले 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद कनाडा के वैंकूवर पढ़ाई करने चला गया था। उसने आईईएलटीएस की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बलजिंदर सिंह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले साल कनाडा में पीआर बन गया था। उसने कनाडा के जेल विभाग में रिक्त पदों के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उसने लिखित और शारीरिक परीक्षण पास किया। इसके बाद डेढ़ माह पहले जेल विभाग में चयन होने के बाद उन्होंने डेढ़ माह की ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जेल विभाग के अधिकारियों ने उसको स्टार दिया है। बलजिंदर सिंह लवली ने कल कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस खबर के पता चलने पर गांव घड़ामा कलां और आसपास के गांवों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासी परिजनों को बधाई देने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed