फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bad condition of cleaning in Kharar Grain Market

खरड़ अनाज मंडी में सफाई का बुरा हाल

Wed, 16 Dec 2020 01:53 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bad condition of cleaning in Kharar Grain Market
खरड़। अनाज मंडी में सफाई का बुरा हाल है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिनसे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। अनाज मंडी में लगने वाली सब्जीमंडी के चारों ओर सड़ी-गली सब्जियों व फलों के ढेर लगे रहते हैं। इसके चलते यहां बदबू फैली हुई है, जिससे आसपास के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई बारिश के बाद अनाज मंडी की हालत और भी खराब हो गई है। जगह-जगह पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। धान का सीजन खत्म हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी भी मंडी में कई स्थानों पर धान की फसल से निकले कबाड़ व फूस आदि के ढेर लगे पड़े हैं। खरड़ मार्केट कमेटी ने अनाज मंडी में धान की खरीद से पहले ही सफाई का ठेका किसी निजी ठेकेदार को दिया था, लेकिन सीजन समाप्त होने के बाद भी सफाई का काम पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अवैध कब्जों की भरमार
खरड़ मार्केट कमेटी ने पिछले साल में लाखों रुपये खर्च कर अनाज मंडी के हालात को सुधारने का प्रयास किया है। इनमें अनाज मंडी की टूटी चाहरदीवारी को ठीक करके दोबारा बनाया गया, कुछ स्थानों पर नए सार्वजनिक शौचालय बनाए गए व कुछ नीची सड़कों को पेवर ब्लॉक लगाकर ऊंचा किया गया है। इसके बावजूद लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी अनाज मंडी की हालत में कोई खास सुधार नहीं हो सका है। अनाज मंडी में जगह-जगह कब्जे हैं। मार्केट कमेटी के अधिकारियों की मिलीभगत से अनाज मंडी में हर समय सब्जी व फलों की अवैध दुकानें लगी दिखाई देती हैं। इन दुकानों व रेहड़ी वालों से अधिकारी किराया वसूलकर अपनी जेबें भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना नियमों का नहीं हो रहा पालन
अनाज मंडी में अवैध तौर पर कई ढाबे, फलों के खोखे व रेहड़ियां, बीड़ी सिगरेट के खोखे हैं। कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों का यहां कोई पालन नहीं किया जाता है। मंडी में आने वाले अधिकांश लोग बिना मास्क लगाए अपना काम करते हैं। इसके अलावा सामाजिक दूरी का भी यहां कोई पालन करना जरूरी नहीं समझता है। धान के सीजन में अनाज मंडी मे लगाई गई सैनिटाइजर मशीनें तथा हाथ धोने की टंकियां सीजन समाप्त होते ही गायब हो गई हैं।

कोट्..
कुछ महीने पहले खरड़ अनाज मंडी में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाकर इन्हें हटा दिया गया था। दोबारा कब्जों की शिकायतें मिली है। जल्द ही वह इस बारे में संज्ञान लेकर अनाज मंडी से कब्जे हटवा दिए जाएंगे। -हरकेश चंद शर्मा, चेयरमैन, मार्केट कमेटी खरड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed