फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Automobile market gets a boost on Dhanteras and Diwali

Mohali News: धनतेरस और दिवाली पर ऑटोमोबाइल बाजार में आई रौनक

Sun, 19 Oct 2025 10:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Automobile market gets a boost on Dhanteras and Diwali
मोहाली। इस साल धनतेरस और दिवाली पर ट्राइसिटी के ऑटोमोबाइल बाजार में पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। धनतेरस के दिन से शुरू हुई वाहनों की बंपर खरीदारी दिवाली तक जारी है। कारों की बिक्री के मामले में जीरकपुर स्थित मारुति नेक्सॉन डीलरशिप के जनरल मैनेजर भानु कुटियाल ने बिक्री को पिछले साल के मुकाबले दोगुना बताया है। उन्होंने कहा कि धनतेरस और दिवाली के इस पूरे त्योहारी अवधि में ट्राइसिटी क्षेत्र में कुल 140 गाड़ियों की सेल दर्ज की है। यह हमारे लिए एक बेहतरीन बिक्री का आंकड़ा है, जो ग्राहकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है। इनमें से 100 गाड़ियों की डिलीवरी ग्राहकों को धनतेरस पर की जा चुकी है, शेष 40 गाड़ियों की डिलीवरी दिवाली पर की जा रही है।
विज्ञापन



इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ है ग्राहकों का रुझान
केवल चार-पहिया वाहनों तक ही नहीं, बल्कि दो-पहिया और खासकर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में भी शानदार ग्रोथ देखने को मिली है। इस साल ट्राइसिटी के ग्राहकों ने पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को भी प्राथमिकता दी है। ट्राइसिटी में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी की कुल 40 यूनिट की बिक्री हुई है। यह आंकड़ा बताता है कि शहरी ग्राहक अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं, जो न केवल ईंधन की बचत करते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed