{"_id":"61d74ff3a60ea279ab3521c5","slug":"auto-drivers-wish-cheap-to-reach-amritsar-expensive-to-reach-home-from-railway-station-mohali-news-pkl438520026","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पहुंचना सस्ता, रेलवे स्टेशन से शहर मेें पहुंचना महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पहुंचना सस्ता, रेलवे स्टेशन से शहर मेें पहुंचना महंगा
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी शहर के रेलवे स्टेशन से अमृतसर जाना सस्ता है। मात्रा 80 रुपये में शहर के लोग ट्रेन से अमृतसर पहुंच चाते हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन मोहाली से शहर के लिए बस सुविधा नहीं होने के कारण इससे दोगुना तक किराया लग जाता है। जबकि चंडीगढ़ की बसें एक तय समय पर ही चलती हैं और सभी लोग इसका फायदा नहीं उठा पाते। वहीं लोगों के लिए अन्य सुविधा न होने के कारण इसका फायदा शहर के ऑटो वाले उठाते हैं। वह लोगों से मनमाना किराया वसूलते हैं। इससे लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
जानकारी के मुताबिक अमृतसर से मोहाली के लिए रोज लोग अपने कामों के लिए ट्रेन से आवाजाही करते हैं। लोग देर रात तक भी रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं और मोहाली रेलवे स्टेशन से शहर के अलग-अलग हिस्सों तक के सफर के लिए अधिकतर बसों के रूट शाम 6 बजे के बाद बंद हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में सफर करके आने वाले लोगों के पास अपने घर तक की सवारी के लिए ऑटो ही सहारा बनते हैं। आलम यह है कि वीआईपी शहर के अंदरूनी हिस्सों के लिए ऑटो चालक 150 से 200 रुपये वसूलते हैं और मजबूर होकर लोगों को ऑटो चालकों के मुताबिक की मुंह मांगा किराया देना पड़ता है।
लोगों की परेशानी उनकी जुबानी
मैं निजी कंपनी में नौकरी करता हूं और अधिकतर ड्यूटी फील्ड में रहती है। काम के सिलसिले में पंजाब के अलग-अलग जिलों में आना जाना पड़ता है और घर वापस पहुंचने में देरी हो जाती है। रात को देरी से शहर पहुंचने के बाद ऑटो ही एकमात्र सहारा बनता है। -संजीव, निवासी मोहाली।
विज्ञापन
अपने काम के सिलसिले में मोहाली के अलग-अलग बाजारों में आना-जाना पड़ता है और यह पूरा सफर निजी टैक्सी से करना पड़ता है। मोहाली जैसे बड़े शहर में लोकल बस सुविधा न होने की वजह से आवाजाही के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। -सुभाष कुमार, निवासी मोहाली।
घर के छोटे-बड़े काम के लिए इधर से उधर जाना पड़ता है और स्थिति यह है कि लोकल बस सुविधा न होने की वजह से निजी कैब बुलाओ या फिर ऑटो चालकों को मुंह मांगा किराया दो। बसों की सुविधा न होने की वजह से कभी-कभार अपने काम भी टालने के लिए मजबूर होना पड़ता है। -प्रिषा, निवासी फेज-6 मोहाली।
मैं स्टूडेंट हूं और घर से कॉलेज में आने-जाने कि लिए बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता। मोहाली जैसे शहर में लोकल बस सर्विस की सुविधा न होने से चंडीगढ़ लोकल बस सुविधा पर निर्भर होकर रहना पड़ता है। -वंश कालरा, निवासी फेज-9, मोहाली।
जल्द ही शहर के लिए लोकल सिटी बस सर्विस को शुरू की जाएगी। इसके बाद लोगों को ऑटो में महंगा किराया नहीं देना पड़ेगा। सिटी बस की सर्विस व्यक्ति को शहर में कहीं भी आने-जाने के लिए मिलेगी। -कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर, नगर निगम मोहाली।