{"_id":"6a3d9535dcf5070db3075358","slug":"auction-of-daidis-43-kanal-land-to-be-held-for-the-third-time-on-the-13th-reserve-price-set-at-39-crore-per-acre-mohali-news-c-71-1-spkl1025-143990-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दैड़ी की 43 कनाल भूमि की तीसरी बार 13 को होगी नीलामी, 39 करोड़ रुपये प्रति एकड़ आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दैड़ी की 43 कनाल भूमि की तीसरी बार 13 को होगी नीलामी, 39 करोड़ रुपये प्रति एकड़ आरक्षित
विज्ञापन
मोहाली। जिले के चर्चित गांव दैड़ी की बहुमूल्य पंचायत भूमि की तीसरी बार नीलामी होगी। जिला प्रशासन ने 43 कनाल 3 मरले जमीन की खुली बोली के लिए 13 जुलाई की नई तिथि तय की है। इससे पहले दो बार नीलामी प्रक्रिया विभिन्न कारणों से रद्द हो चुकी है। सरकार ने इस जमीन का आरक्षित मूल्य 39 करोड़ 24 लाख 75 हजार 72 रुपये प्रति एकड़ निर्धारित किया है। जिला उपायुक्त कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि नीलामी जैसी है, जहां है के आधार पर होगी।
सफल बोलीदाता को तय समयसीमा में पूरी रकम जमा करनी होगी, अन्यथा उसकी जमा राशि जब्त कर ली जाएगी। रियल एस्टेट क्षेत्र के निवेशकों और डेवलपर्स की नजरें इस नीलामी पर टिकी हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार नीलामी सफल रहेगी और पंचायत को बड़ा राजस्व प्राप्त होगा। दैड़ी गांव की इस शामलात जमीन पर पहले शोरूम निर्माण के आरोप लगे थे। यह मामला राजनीतिक मुद्दा बन गया था। एक नामी बिल्डर कंपनी द्वारा शोरूम काटे जाने का आरोप था। यह कंपनी एक कांग्रेसी नेता से कथित तौर पर जुड़ी बताई जाती है। राजनीतिक दबाव और विवादों के चलते पिछली दो नीलामियां रद्द कर दी गई थीं।
नीलामी की प्रक्रिया और शर्तें
नीलामी 13 जुलाई को सुबह 11 बजे जिला प्रशासनिक परिसर, सेक्टर-76 स्थित उपायुक्त कार्यालय के कमेटी रूम नंबर 256 में होगी। इच्छुक बोलीदाताओं को विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से दस दिनों के भीतर आरक्षित मूल्य का 25 फीसदी सुरक्षा राशि के तौर पर बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कराना होगा। केवल वही व्यक्ति या संस्था नीलामी में भाग ले सकेगी, जिसने यह राशि समय पर जमा की होगी।