फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Attempt to travel abroad with a fake passport foiled at Chandigarh airport; Afghan national arrested

Mohali News: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट से विदेश जाने की कोशिश नाकाम, अफगान नागरिक गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Attempt to travel abroad with a fake passport foiled at Chandigarh airport; Afghan national arrested
मोहाली। चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने फर्जी भारतीय पासपोर्ट से विदेश जाने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद नासिर निवासी गुवाहाटी (असम) के रूप में हुई है, जो दरअसल अफगानिस्तान का नागरिक निकला। वह इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1418 से चंडीगढ़ से आबूधाबी जाने वाला था।
विज्ञापन


इमिग्रेशन काउंटर पर दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी के खिलाफ एफआरआरओ कोलकाता के कहने पर लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी है। जांच में सामने आया कि उसने धोखाधड़ी से भारतीय पासपोर्ट हासिल किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी अपने पासपोर्ट में दर्ज असम के पते से संबंधित कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। आगे की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अफगान नागरिक है। उसने 10 अक्तूबर 2019 को इस्माइल शिंकाई के नाम से भारत में प्रवेश किया था। आरोपी के पास अफगानिस्तान का पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। इमिग्रेशन अधिकारियों ने मामले की सूचना थाना एयरपोर्ट मोहाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष और संबंधित मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज कैसे बनवाए और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस इस नेटवर्क का पता लगाने के लिए टीमों की मदद ले रही है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया जहां वह दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed