{"_id":"628a9876bf886a639608734b","slug":"attack-on-young-man-sitting-outside-the-house-with-swords-mohali-news-pkl4514381198","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बैठे युवक पर तलवारों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर बैठे युवक पर तलवारों से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। मुबारिकपुर में शनिवार देर रात गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ। करीब 25 नकाबपोश हमलावरों ने घर के बाहर बैठे एक युवक पर तलवारों व तेजधार हथियारों से लेस होकर हमला कर गंभीर जख्मी कर दिया।
जख्मी युवक की पहचान 22 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मुबारिकपुर पुलिस ने 25 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है।
जानकारी के अनुसार राहुल शनिवार देर रात घर के बाहर बैठा था। इस दौरान करीब 25 हमलावरों के साथ लेस होकर आए। उन्होंने आते ही राहुल पर तलवारों व तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। हमलावरों को देखकर एक बार राहुल ने जान बचाने के लिए मेन बाजार की तरफ भागने का प्रयास किया लेकिन हमलावर तलवारें लहराते हुए उसके पीछे भागे। इस दौरान उन्होंने राहुल को घेरकर उस पर तलवारों से कई वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वे उसे अधमरा छोड़ कर फरार हो गए। जख्मी हालत में राहुल को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी हालत की गंभीरता को देखते पहले चंडीगढ़ सेक्टर-32 व फिर चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले घर पर किया था हमला
राहुल की मां कमला ने बताया कि उक्त हमलावरों ने तीन दिन पहले भी उनके घर पर हमला किया था। इस संबंधी पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई थी परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के करवाई न करने के कारण हमलावरों का हौसला इतना बढ़ गया कि उन्होंने फिर से घर पर हमला कर उनके लड़के को गंभीर जख्मी कर दिया।
क्या कहते हैं अधिकारी
राहुल की मां के बयान पर रंजिशन हमला करने वाले 25 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दस हमलावरों की पहचान कर नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ दिन पहले राहुल ने भी हमलावरों पर हमला कर मारपीट की थी। उस मामले में राहुल सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज है। -बलबीर सिंह, चौकी इंचार्ज मुबारिकपुर