फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Attack on dengue: Awareness camp and container survey started in Zirakpur

डेंगू पर वार : जीरकपुर में जागरूकता कैंप और कंटेनर सर्वे शुरू

Sat, 18 Apr 2026 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Attack on dengue: Awareness camp and container survey started in Zirakpur
जीरकपुर। हर शुक्रवार डेंगू पर वार अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जीरकपुर में डेंगू विरोधी मुहिम की शुरुआत कर जागरूकता गतिविधियों और कंटेनर सर्वे को तेज कर दिया है। यह अभियान सिविल सर्जन मोहाली डॉ. संगीता जैन के मार्गदर्शन तथा सीनियर मेडिकल ऑफिसर ढकोली डॉ. गगनदीप सिंह शेरगिल के दिशा-निर्देशों में चलाया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. सरगुन ग्रेवाल और हेल्थ सुपरवाइजर लखविंदरपाल की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सरकारी स्कूल भबात में डेंगू जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ खड़े पानी में पनपता है और दिन के समय काटता है। इसलिए कूलर, पुराने टायर, गमले, फ्रिज ट्रे और अन्य पानी जमा करने वाले बर्तनों को सप्ताह में कम से कम एक बार पूरी तरह सुखाना जरूरी है। हेल्थ वर्कर हरप्रीत सिंह ने छात्रों को डेंगू और मलेरिया के लक्षणों के बारे में बताते हुए कहा कि तेज बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द इसके मुख्य संकेत हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जांच करवानी चाहिए। इसके अलावा जीरकपुर के दयालपुरा, छत और ढकोली क्षेत्रों में हेल्थ सुपरवाइजर, हेल्थ वर्कर, सीएचओ, आशा वर्कर और नर्सिंग छात्रों की टीमों द्वारा कंटेनर सर्वे किया गया तथा लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed