फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Atm frauad case in zirakpur

बुजुर्ग को बातों में उलझाकर बदला एटीएम, निकलवाएं 50 हजार

Thu, 29 Aug 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Atm frauad case in zirakpur
जीरकपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में अपनी शिकायत कॉपी के साथ पीड़िता संत राम अरोड़ा। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित एटीएम कैबिन में पैसे निकलवाने आए एक बुजुर्ग को अज्ञात व्यक्ति ने बातों में उलझाकर एटीएम बदल दिया। फिर बाद में उसके अकाउंट से 25-25 हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन करके पैसे निकलवाकर आरोपी फरार हो गया। बुजुर्ग ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस थाने में अधिकारियों को दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ढकोली की ग्रीन सिटी के रहने वाले संत राम अरोड़ा ने बताया कि सोमवार शाम वह जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। कैबिन के अंदर काफी भीड़ थी और किसी तकनीकी खराब के चलते मशीन से कैश बाहर नहीं आया तो वह इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कैबिन के अंदर मौजूद एक नौजवानों ने बुजुर्ग को अपने साथ बातों में उलझाकर उसका एटीएम एक अन्य फर्जी कार्ड से बदल दिया, जिसका पीड़ित को पता तक नहीं चला। वहीं पीड़ित ने बताया कि काफी देर तक मशीन से कैश नहीं निकला तो वह वहां से चला गया। इसके कुछ देर बाद मोबाइल पर 25 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। जिसको लेकर एक शिकायत बैंक के कॉल सेंटर में दर्ज करवाई। कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज करवाने के अगले दिन फिर उसके अकाउंट से 25 हजार रुपये निकलवाने का एक और मैसेज आया। इस पर उसने बैंक प्रबंधकों से संपर्क साधा तो पता चला कि उसके पास जो एटीएम है, वह फर्जी है। असली एटीएम तो कोई और इस्तेमाल करके पैसे निकलवा रहा है। इसके पर उसने अपना एटीएम ब्लॉक करवाने के बाद इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed