फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Assault of yard employee in Kharar, case registered against eight

Mohali News: खरड़ में अहाते के कर्मचारी से मारपीट, आठ पर केस दर्ज

Sun, 26 May 2024 04:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Assault of yard employee in Kharar, case registered against eight
खरड़। सिटी पुलिस ने खरड़ में एक शराब ठेके के अहाते में काम करने वाले कर्मचारी गौतम सोढी के साथ मारपीट करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गौतम सोढी ने बताया कि वीरवार रात को एक व्यक्ति उनके अहाते में आया था। खाने-पीने के बाद जब वह जाने लगा तो उससे पैसों की मांग की गई तो वह उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसने आगे बताया कि अगले दिन रात के समय वह व्यक्ति अपने साथ आठ लोगों को लेकर उनके अहाते में आया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इस मारपीट में शिकायतकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed