{"_id":"6577ee1054266411f80cea48","slug":"asked-for-cigarette-at-grocery-store-attacked-when-not-getting-it-mohali-news-c-71-1-mli1001-9009-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: करियाना दुकान पर मांगी सिगरेट, न मिलने पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: करियाना दुकान पर मांगी सिगरेट, न मिलने पर किया हमला
Tue, 12 Dec 2023 10:52 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों पर दर्ज किया केस
माई सिटी रिपोर्टरमोहाली। फेज-2 में पड़ते गांव मदनपुर में करियाना की दुकान पर काम करने वाले एक कर्मचारी पर पांच लोगों ने हमला कर दिया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायतकर्ता रवि कुमार वासी गांव मदनपुर, फेज-2 की शिकायत पर थाना फेज-1 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान शिव कुमार, अमन, कुक्कू तीनों वासी सेक्टर-52, अरुण वासी कुंभड़ा और रजनीश के रूप में हुई है। एएसआई भूषण कुमार ने बताया कि अमन और शिव कुमार को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया है। वहीं बाकी की तलाश जारी है।
रवि (23) की मामी ज्योति ने बताया कि रवि नौ दिसंबर को अपनी करियाना की दुकान पर बैठा था। शाम करीब चार बजे आरोपी दुकान पर आए और सिगरेट मागने लगे। इस पर रवि ने कहा कि उसके पास सिगरेट नहीं हैं। उसके इतना कहते ही वे गुस्से में आकर गाली-गलौज करने लगे। उनके पास तेजधार हथियार भी थे और वे नशे में लग रहे थे। देखते ही देखते उनमें से एक ने रवि के सिर पर वार किया, जो उसने बाएं हाथ से रोका। इस दौरान वार तो रुक गया, लेकिन उसके बाएं हाथ की एक अंगुली कट गई। वहीं अन्य व्यक्तियों ने भी उसे काफी पीटा। इस कारण सिर पर काफी चोटें लगीं। इस दौरान आरोपियों से उसे बचाने जब दुकान का मालिक हरपाल सिंह आया तो उससे भी मारपीट की। इसके बाद सभी आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। बाद में उसे फेज-6 अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज देने के बाद सिर में टांके लगाए और भर्ती कर लिया।
डॉक्टर ने जीएमसीएच-32 किया रेफर, बोले- नहीं जुड़ी तो अंगुली काटनी पड़ेगी
रवि की मामी ज्योति ने बताया कि रवि का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि इसकी अंगुली की सारी नसें और हड्डी भी कट गई है। उसे जोड़ पाना मुश्किल है। वहीं उसका इलाज भी यहां संभव नहीं है, इसलिए उसे जीएमसीएच-32 ले जाने को कहा है। अब वे वहां उसका इलाज कराएंगे। अगर संभव हुआ तो वहां के डॉक्टर उसकी अंगुली का इलाज करके जोड़ देंगे। अगर अंगुली जुड़ पाना मुश्किल हुआ तो काटना पड़ेगा।