{"_id":"66527433e3283e711c077e16","slug":"arms-act-and-robbery-cases-registered-against-four-henchmen-of-gangsters-sitting-abroad-mohali-news-c-71-1-mli1004-115048-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: विदेश में बैठे गैंगस्टरों के चार गुर्गों पर आर्म्स एक्ट और लूटपाट के केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: विदेश में बैठे गैंगस्टरों के चार गुर्गों पर आर्म्स एक्ट और लूटपाट के केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। विदेश में बैठे गैंगस्टरों और आतंकियों के कहने पर पंजाब और इसके साथ लगते राज्यों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के चार गुर्गों के खिलाफ स्टेट क्राइम पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी उर्फ शेरा निवासी फतेहगढ़ साहिब, गुरप्रीत सिंह बख्शीवाला पटियाला, रणजीत सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव पट्टी तरनतारन और जगजीत सिंह उर्फ जशन निवासी गार्डन कॉलोनी तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-120बी और आर्म्स एक्ट की धारा 25(6), 25 (7) के तहत केस दर्ज किया है। यह मामला एएसआई सुखजिंदर सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है।
स्टेट क्राइम पुलिस को इनपुट मिला था कि 30 वर्षीय गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी उर्फ शेरा जिसके खिलाफ पंजाब के अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट व लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं, वह विदेश में बैठे गैंगस्टरों और आतंकियों के कहने पर पंजाब और उसके साथ लगते राज्यों में वारदातों को अंजाम देता है। इसके अलावा वह अलग-अलग गैंगस्टर ग्रुपों को हथियारों की सप्लाई करता है और जेल में बंद गैंगस्टरों के साथ भी संबंध रखता है। इनपुट यह भी थी कि गुरविंदर सिंह जीरकपुर-मोहाली एरिया में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। वह अपने साथी गुरप्रीत सिंह, रणजीत सिंह उर्फ सोनू, जगजीत सिंह उर्फ जशन के साथ हरियाणा नंबर की स्कार्पियो कार में हथियार लेकर पटियाला से जीरकपुर की ओर जा रहा है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।