{"_id":"666a31c015de698e810fa894","slug":"argument-over-asking-fare-two-auto-drivers-attacked-mohali-news-c-71-1-mli1007-115631-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: किराया पूछने पर हुई बहस, दो ऑटो चालकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: किराया पूछने पर हुई बहस, दो ऑटो चालकों ने किया हमला
विज्ञापन
मोहाली। फेज-9 स्थित रेलवे स्टेशन पर ऑटो का किराया पूछने पर हुई बहस में दो ऑटो चालक ने व्यक्ति के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। इस हमले से घायल के सिर से काफी खून बहने लगा जिसको उसके साथी कर्मियों ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता लगा है कि घायल के सिर पर आठ टांके और हाथ पैर में भी कई चोटें लगी है। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
घायल कुलदीप सिंह मूलरूप निवासी जलालाबाद ने बताया कि वह पीओपी का काम करता है। मंगलवार को देर रात वह अपने तीन मजदूरों के साथ जलालाबाद से खरड़ में काम करने के लिए आया था। जब उसके मजदूर रेलवे स्टेशन पर खरड़ जाने के लिए ऑटो ढूंढ रहे थे। तब वहां खड़े दो ऑटो वालों से उनकी किराए की पीछे बहस हो गई। इस पर ऑटो वालों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब ठेकेदार कुलदीप बीच में लड़ाई हटाने के लिए गया, तब वहां उसके सिर पर एक ऑटो वाले ने पीछे से रोड से हमला कर दिया। इससे उसके सिर से काफी खून बहने लगा, बाद में ऑटो वाले वहां से भाग निकले। मजदूरों ने उसे इसके बाद फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।