फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Appeal to pay property tax before March 31

Mohali News: 31 मार्च से पहले प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की अपील

Wed, 25 Mar 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Appeal to pay property tax before March 31
मोहाली। नगर निगम ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स समय पर जमा करवाने के लिए शहरवासियों से अपील की है। निगम ने स्पष्ट किया है कि शहरी विकास कार्यों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स एक महत्वपूर्ण आय स्रोत है, जिसके माध्यम से सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, पार्कों की देखभाल और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए जॉइंट कमिश्नर जसजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 का प्रॉपर्टी टैक्स 10 प्रतिशत जुर्माने सहित जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद टैक्स जमा कराने पर 20 प्रतिशत जुर्माना और 18 प्रतिशत ब्याज लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन नागरिकों ने अभी तक अपनी प्रॉपर्टी आईडी नहीं बनवाई है, वे अपने संबंधित दस्तावेज नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में जमा करवा कर जल्द से जल्द अपनी आईडी बनवा लें। उन्होंने बताया कि शहर निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 31 मार्च तक छुट्टी के दिन को भी प्रॉपर्टी टैक्स शाखा सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed