फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Anticipatory bail for Gurjant Singh, accused in sword attack case

Mohali News: तलवार हमले के आरोपी गुरजंत सिंह को अग्रिम जमानत

Sat, 27 Jun 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Anticipatory bail for Gurjant Singh, accused in sword attack case
मोहाली। मारपीट और तलवार से हमला करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने गुरजंत सिंह उर्फ लड्डी को अग्रिम जमानत दी है। अदालत ने कहा कि घायल को आई चोटें सामान्य प्रकृति की हैं। ये चोटें शरीर के गैर-नाजुक हिस्से पर लगी हैं, इसलिए हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है। शिकायतकर्ता पुष्पिंदर सिंह ने पुलिस को बताया था कि 4 अप्रैल 2026 की शाम उसे गुरजंत सिंह उर्फ लड्डी, रामलोक, जस्सी, निक्का और कुछ अज्ञात लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि लड्डी ने तलवार से उसके दाहिने हाथ पर वार किया। जस्सी ने ईंट से उसकी पीठ पर हमला किया। अन्य आरोपियों ने भी मारपीट की। शोर सुनकर लोग पहुंचे और उसके भतीजे जसविंदर सिंह ने उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सुनवाई के दौरान, आरोपी पक्ष ने खुद को झूठा फंसाए जाने की दलील दी और जांच में शामिल होने की इच्छा जताई। राज्य पक्ष ने हिरासत में पूछताछ को जरूरी बताया था। अदालत ने जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह की रिपोर्ट पर विचार किया, जिसमें शिकायतकर्ता की चोटों को सामान्य बताया गया था। अगली सुनवाई 7 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed