फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Another fraud case registered against the builders of absconding GBP Group

फरार जीबीपी ग्रुप के बिल्डरों पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज

Mon, 22 Nov 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Another fraud case registered against the builders of absconding GBP Group
जीरकपुर। पुलिस ने फरार जीबीपी ग्रुप के तीन बिल्डरों के खिलाफ एक ओर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला उज्जवल सेठी पुत्र राजेश सेठी निवासी मकान नंबर 280/1 सेक्टर-45ए चंडीगढ़ की शिकायत के आधार पर किया है। बता दें कि जीबीपी ग्रुप के तीनों बिल्डर भाई सतीश गुप्ता, रमन गुप्ता और प्रदीप गुप्ता लोगों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी करके फरार हो चुके हैं। इससे पहले भी जिला मोहाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जबकि उनके खिलाफ चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के अन्य जिलों में भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में उज्जवल सेठी ने बताया कि उसके समेत 70 और लोगों ने गांव रामगढ़ भुड्डा में जीबीपी ग्रुव के प्राजेक्ट एथनज रोजकैट में फ्लैट बुक किए थे। इसके लिए उक्त सभी ने बैंकों से कर्ज लेकर बिल्डर सतीश गुप्ता, रमन गुप्ता और प्रदीप गुप्ता केयर ऑफ गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रोमोटर्स को लाखों रुपये की राशि दी थी। बाकी की रकम रजिस्ट्री पर देनी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी प्रोजेक्ट पूरा करने से पहले ही फरार हो गए हैं। आरोपी बिल्डरों की ओर से न तो उनके फ्लैट उनके नाम पर करवाए और न ही उनके पैसे वापस किए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनको फ्लैट बनाकर देने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए हैं।
विज्ञापन

इस मामले के जांच अधिकारी सहायक इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed