फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Anmol was given the responsibility of firing at the businessman's house for not paying extortion money.

Mohali News: रंगदारी न देने पर अनमोल को सौंपी थी बिजनेसमैन के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी

Wed, 22 Jan 2025 12:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Anmol was given the responsibility of firing at the businessman's house for not paying extortion money.
मोहाली में सीसीटीवी में कैद हुई गाड़ी लूटने की वारदात।
लंडा के संपर्क में था अनमोल, मोहाली एयरपोर्ट पर इटिओज लूटने की फुटेज आई सामने
विज्ञापन

मुकेरियां में वारदात के लिए गाड़ी की थी जरूरत, उसी के लिए कीं तीन वारदात
बनूड़ में चिप्स की ऑनलाइन पेमेंट करने पर सीआईए को मिला इनपुट
संवाद न्यूज एजेंंसी
मोहाली। जिला पुलिस की ओर से गिरफ्तार लूट के दोनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि उनका फरार साथी अनमोल सिंह उर्फ मल्ला विदेश में बैठे लखबीर सिंह लंडा के संपर्क में था। अनमोल फरार है। वहीं गिरफ्तार अवतार सिंह उर्फ विक्की और अमरवीर सिंह चार दिन के पुलिस रिमांड चल रहे हैं। इन आरोपियों की मोहाली एयरपोर्ट पर इटिओज गाड़ी लूटने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस फुटेज में आरोपी इटिओज कार चालक पर फायरिंग कर कार लूटने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

पूछताछ में सामने आया है कि मुकेरियां में बिजनेसमैन राजेश के घर पर गोलियां चलाने के लिए उन्हें गाड़ी की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्होंने एक रात में तीन वारदात को अंजाम दिया। चौथी वारदात लूटी गई ब्रीजा कार में मुकेरियां जाकर की।
विज्ञापन

आरोपियों ने खुलासा किया कि लंडा ने ग्रीस में बैठे मुकेरियां के बिजनेसमैन राजेश कुमार उर्फ सोनू से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। राजेश ने फिरौती की रकम नहीं दी तो लंडा ने अनमोल को राजेश के घर पर डराने के मकसद से फायरिंग की जिम्मेदारी सौंपी थी। अनमोल उर्फ मल्ला को वारदात के लिए लंडा ने हथियार मुहैया करवाए थे। अनमोल ने वारदात को अंजाम देने के लिए अवतार सिंह और अमरवीर को साथ लिया और मुकेरियां में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लंडा ने दी थी गन पॉइंट पर गाड़ी लूटने की सलाह

लंडा ने उन्हें गन पॉइंट पर गाड़ी लूटने की सलाह दी थी और लूटी गाड़ी में ही मुकेरियां में वारदात को अंजाम देने को कहा था। इसके बाद उन्हें लूटी हुई गाड़ी को रास्ते में छोड़कर अपने ठिकाने पर पहुंचने के निर्देश थे। तीनों तरनतारन से बस के माध्यम से शंभू बॉर्डर पहुंचे। 7-8 जनवरी की रात करीब सवा 12 बजे उन्होंने राजपुरा-अंबाला रोड पर पहले गांव सैलफपुर के दलेर सिंह से उसकी मोटरसाइकिल लूटी। दलेर सिंह अपने ससुराल से बठैणी गांव जा रहा था। आरोपियों ने उसे घेरकर पीटा और हवाई फायरिंग के बाद बाइक लूटकर फरार हो गए। थाना शंभू जिला पटियाला में लूटपाट और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ। उसी लूटी गई मोटरसाइकिल पर वह बनूड़ आए, जहां उन्होंने इटिओज लीवा गाड़ी में बैठे एकमदीप सिंह बराड़ और उसके साथी से रास्ता पूछा। तीनों ने इटिओज गाड़ी का पीछा किया और मोहाली एयरपोर्ट रोड पर सुबह सवा 3 बजे गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल लगाकर उन्हें घेर लिया और फायरिंग कर दी। दोनों गोलियां लगने से घायल हुए लेकिन उन्होंने गाड़ी मौके से भगा ली जिस कारण वह गाड़ी नहीं लूट पाए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

पंजाबी की भाषा बोली, ढाबे से खरीदे चिप्स
आरोपियों ने एक ही रात में शंभू बॉर्डर से बाइक, मोहाली से इटिओज और साहनेवाल से ब्रीजा कार लूटने जैसी वारदातों को अंजाम दिया। तीनों एरिया में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो लूट की वारदात के शिकार लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्हें लूटने वाले अमृतसरी (पंजाबी) भाषा बोल रहे थे। बनूड़ में तीनों ने एक ढाबे से चिप्स लिए और ऑनलाइन पेमेंट की। सीआईए को इनपुट मिला, जिसके बाद नंबर ट्रेस हुआ और उनकी लोकेशन मोहाली के बाद साहनेवाल और फिर मुकेरियां निकली, जिस पर पुलिस को पता चला कि अलग-अलग जगह वारदात करने वाले एक ही लोग हैं। सीआईए टीमों ने सीसीटीवी और हुलिये से उनकी पहचान की और काबू कर लिया।





मोहाली वारदात के बाद पहुंचे साहनेवाल

तीनों आरोपी मोहाली में वारदात के बाद लूटी हुई बाइक पर साहनेवाल पहुंचे, जहां उन्होंने सुबह सवा सात बजे डॉक्टर दलीप कुमार की ब्रीजा कार गन प्वाइंट पर लूटी। यहां भी आरोपियों ने हवाई फायर किए और गाड़ी लेकर फरार हो गए। आरोपितों ने शंभू से लूटा मोटरसाइकिल आगे जाकर सुनसान एरिया में फैंक दिया और ब्रीजा कार में मुकेरियां पहुंचे। 9 जनवरी को तीनों ने लंडा के कहने अनुसार राजेश कुमार के घर पर फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस वारदात के बाद अनमोल आरोपित अवतार और अमरवीर से अलग हो गया। अवतार ओर अमरवीर को पुलिस ने ट्रैप लगाकर तरनतारन से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed