फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Angry brother-in-law hit a cut, brother-in-law's car overturned and hit the divider, death

Mohali News: नाराज जीजा ने मारा कट, साले की कार पलटकर डिवाइडर से टकराई, मौत

Wed, 09 Apr 2025 12:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Angry brother-in-law hit a cut, brother-in-law's car overturned and hit the divider, death
खरड़। नाराज होकर घर छोड़कर जा रहे बहन और जीजा को रोकने की कोशिश करने में साले की जान चली गई। कार सवार जीजा और बहन को रोकने के लिए साले ने जब ओवरटेक करना चाहा तो जीजा ने एक कट मारा। हादसे में साले की कार कई पलटियां खाकर डिवाइडर से टकरा गई। कार और डिवाइडर के बीच फंसकर साले की मौत हो गई। मंगलवार रात करीब दो बजे मुडी खरड़ गोशाला के पास हादसा हुआ। पुलिस मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सनी एनक्लेव निवासी जसविंदर सिंह को देर रात करीब 1:30 बजे उसकी मां कुलविंदर कौर का फोन आया कि उसकी बेटी मनदीप कौर और उसका पति भानु प्रताप उससे झगड़ा कर रहे हैं। वह तुरंत आकर उसे यहां से ले जाए। मां का फोन सुनने के बाद जसविंदर सिंह अपनी पत्नी बलजीत कौर को साथ लेकर अपनी मां को लेने के लिए अपनी बहन के घर शिवालिक सिटी के लिए निकल पड़ा। बहन के घर के निकट पहुंचने पर जसविंदर सिंह ने देखा कि उसकी बहन और जीजा अपनी कार में सवार होकर तेजी से कहीं जा रहे हैं। जब वह अपनी मां के पास पहुंचा तो पता चला कि उसकी बहन और जीजा दोनों गुस्से में आकर कहीं जा रहे हैं। वह उन्हें जाकर तुरंत रोके। मां की बात सुनकर जसविंदर सिंह ने अपनी पत्नी बलजीत कौर को साथ लेकर अपनी बहन और जीजा की कार का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ रोड पर मुंडी खरड़ के निकट पहुंचने पर जसविंदर सिंह ने आगे जा रही अपने बहन और जीजा की कार को रोकने के लिए आगे निकलने का प्रयास किया। उसके जीजा भानु प्रताप ने कट मारा। इसमें जसविंदर सिंह की कार कई पलटियां खाकर सड़क के बीच में बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जसविंदर सिंह कार और डिवाइडर के बीच में फंसकर बेहोश हो गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन करके दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर पार्टी ने कर में फंसे जसविंदर सिंह को खरड़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद जसविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक जसविंदर कौर की पत्नी बलजीत कौर की शिकायत पर खरड़ पुलिस ने कार चालक भानु प्रताप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed