फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Anger among Sikh groups, demand for action by meeting SSP

Mohali News: सिख जत्थेबंदियों में रोष, एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग

Thu, 07 May 2026 12:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Anger among Sikh groups, demand for action by meeting SSP
मोहाली। सोहाना के पास एयरपोर्ट रोड पर हुई बेअदबी की घटना को लेकर सिख जत्थेबंदियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। शिरोमणि अकाली दल, गुरुद्वारा तालमेल कमेटी मोहाली और अन्य सिख संगठनों ने संयुक्त रूप से एसएसपी मोहाली से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तालमेल कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह पाहवा और अकाली दल के जिला प्रधान परविंदर सिंह सोहाना ने कहा कि बेअदबी जैसे संवेदनशील मामले को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। परविंदर सोहाना ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। इस मौके अकाली नेता सरबजीत सिंह पारस, सिमरन ढिल्लों, परमजीत सिंह गिल, परदीप सिंह भारज, रामगढि़या सभा की ओर से मनजीत सिंह मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं हुई तो संघर्ष करेंगे
शहर में जगह-जगह पुलिस नाके और सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। जहां बेअदबी की घटना हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस का नाका मौजूद था। जत्थेबंदियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़े स्तर पर संघर्ष करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed