{"_id":"68376f37f0148e3d6b01116c","slug":"an-overloaded-truck-coming-out-of-the-entry-gate-broke-the-gate-traffic-disrupted-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129548-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एंट्री गेट से निकल रहे ओवरलोड ट्रक ने गेट तोड़ा, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एंट्री गेट से निकल रहे ओवरलोड ट्रक ने गेट तोड़ा, आवागमन बाधित
विज्ञापन
जीरकपुर। कालका लाइट प्वाइंट के नजदीक बने रंजन प्लाजा गेट को बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक ट्रक ने गिरा दिया। गनीमत रही के हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और न कोई वाहन क्षतिग्रस्त हुआ। लोगों ने इसकी शिकायत नगर परिषद को कर दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक ओवरलोड था सामान ट्रक की बॉडी से बाहर निकला हुआ था। इस कारण वह गेट में फंस गया और सीमेंट से बना पुराना गेट भी साथ में ही गिर गया। इस कारण रास्ता बंद हो गया। करीब 6 घंटे बाद क्रेन की मदद से ट्रक को साइड किया गया। इसके बाद वहां से लोगों ने निकलना शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गेट के पास ही एक सरकारी स्कूल भी है। गेट की खस्ता हालत के चलते स्कूल टीचरों ने गेट को तोड़कर दोबारा बनाने के लिए नगर परिषद को शिकायत भी दी थी। नगर परिषद को तीन बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है कि इस खस्ताहाल गेट को तोड़कर दुबारा से बनाया जाए।
विज्ञापन
क्योंकि यह एरिया इस गेट के नाम से मशहूर है और चंडीगढ़ जाने वाले लोगों के लिए शॉर्ट कट भी है। रोजाना सैकड़ों वाहन इस रास्ते से निकलते हैं। पटियाला रोड से किसी ने आना हो या भबात क्षेत्र की तरफ से। यहां से जाने पर शहर के दोनों लाइट प्वाइंट कट जाते हैं और लोग जाम से बचते हुए इस रास्ते से निकल जाते हैं।