फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   An elderly person died of corona, 245 got infected

कोरोना से एक बुजुर्ग ने दम तोड़ा, 245 हुए संक्रमित

Fri, 04 Feb 2022 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
An elderly person died of corona, 245 got infected
मोहाली। जिले में वीरवार को जहां कोरोना से एक बुजुर्ग व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, वहीं 245 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि 722 मरीजों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी डॉ. ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब जिले में केवल 2902 सक्रिय मरीज रह गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करें। साथ ही 18 साल से अधिक उम्र के लोग पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं, जिससे कोरोना को मात दी जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार को कोरोना से जान गंवाने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग गांव जवाहरपुर निवासी थे। उनका इलाज चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में स्थित जीएमसीएच में चल रहा था। जबकि उन्होंने कोरोना टीकाकरण के तहत एक भी टीका नहीं लगवाया था। जो नए संक्रमित मिले हैं इनमें ढकोली से 55, डेराबस्सी से 14, लालड़ू से 10, बूथगढ़ से 8, घडुआं से 16, खरड़ से 41, कुराली से 8, मोहाली से 86 और बनूड़ के 7 लोग शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के कुल 94056 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 90025 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 1129 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमण कमजोर पड़ने लगा है। सेहत विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अभी भी कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि कोरोना महामारी काफी खतरनाक है और किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed