{"_id":"670f0a36a9493f806603d854","slug":"allegations-of-bullying-in-panchayat-elections-kharar-balongi-highway-blocked-lathi-charge-mohali-news-c-71-1-mli1005-120762-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पंचायत चुनाव में धक्केशाही का आरोप लगा खरड़-बलौंगी हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पंचायत चुनाव में धक्केशाही का आरोप लगा खरड़-बलौंगी हाईवे किया जाम
विज्ञापन
पुलिस ने किया भीड़ को तितर बितर करने के लिए किया लाठीचार्ज
माई सिटी रिपोर्टरमोहाली। ग्राम पंचायत के अति संवेदनशील बूथ जुझार नगर में पंचायत चुनाव के परिणाम आते ही बवाल हो गया। मतगणना के बाद जुझार नगर में प्रत्याशियों के समर्थन में जुटी भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जुझार नगर के परिणाम घोषित होने के बाद मतगणना केंद्र से बाहर निकले सभी प्रत्याशियों ने पंजाब सरकार पर धक्केशाही का आरोप लगाकर नारेबाजी की। इसके बाद एक प्रत्याशी व पंजाब के पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू और मोहाली के मेयर ने ग्राम पंचायत चुनाव में प्रत्याशी कश्मीर सिंह के साथ खरड़-बलाैंगी हाईवे जाम कर दिया। पूर्व मंत्री और मेयर के साथ प्रत्याशी के समर्थकों ने दोबारा चुनाव करवाने की मांग की।
ग्राम पंचायत चुनाव में आमतौर पर एक घंटे में परिणाम सामने आ जाते हैं पर जुझार नगर के मतगणना केंद्र में ऐसा नहीं हुआ। यहां पर परिणाम आने में चार घंटे से ज्यादा का समय लग गया। यहां दो मजबूत प्रत्याशी कश्मीर सिंह उर्फ भोला और इकबाल सिंह आमने सामने थे। परिणाम घोषित होने से पहले यहां अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। करीब पांच पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। यहां मौजूद एक प्रत्याशी के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। ऐसे में पुलिस टीम ने यहां लाठीचार्ज कर दिया। जिससे कई नागरिक घायल हो गए। जैसे ही परिणाम आए तो पंजाब सरकार के खिलाफ मतदान केंद्र के बाहर नारेबाजी होने लगी। विजेता प्रत्याशी को बाहर निकालने के लिए पुलिस टीम आ गई। चुनाव में इकबाल सिंह को विजेता घोषित किया गया। इस घटना के बाद पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू, मेयर अमरजीत सिद्धू, उम्मीदवार कश्मीर सिंह और जुझार नगर के लोगों ने खरड़-बलौंगी हाईवे जाम कर दिया। चुनाव में गड़बड़ी का आरोप कई प्रत्याशियों ने लगाए। किसी ने कहा कि बैलेट पेपर को काउंट करते समय लोग सामने खड़े हो गए तो किसी ने कहा कि एकबार की काउंटिंग में वो जीते तो दोबारा काउंटिंग क्यों करवाई। इन सभी प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि पहले तो नामांकन पत्र को रद्द किए गए और इसके बाद अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग लिया गया। खबर लिखे जाने तक लोग हाईवे पर डटे थे।