फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Allegation: The new society left water in the fields, the crop wasted

आरोप: नई सोसायटी ने खेतों में छोड़ा पानी, फसल बर्बाद

Wed, 12 Jul 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Allegation: The new society left water in the fields, the crop wasted
जीरकपुर। दयालपुरा गांव में नई बसी सोसायटियों ने खेतों में बरसाती पानी छोड़ दिया है। इस कारण किसानों की 15 एकड़ फसल तबाह हो गई। इससे किसानों में रोष है। उन्होंने बिल्डरों पर कार्रवाई की मांग की है। दयालपुरा गांव निवासी हरचरण सिंह, हरविंदर सिंह, अवतार सिंह छोटा, मोहन सिंह, कश्मीरा सिंह शेर सिंह, सतनाम सिंह आदि ने बताया कि एरोविस्टा नामक एक बिल्डर द्वारा यहां करीब 6-7 एकड़ में रिहायशी सोसायटी बनाई जा रही है। हमें सोसायटी बनने से समस्या नहीं है बल्कि समस्या यह है कि बिल्डर ने यहां सोसायटी बनाकर कुदरती पानी के बहाव को रोक कर उनके खेतों की तरफ कर दिया है। बरसाती पानी निकासी के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किया है, जिस कारण पूरा पानी उनके खेतों की तरफ आने से फसल तबाह हो गई है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि उनके खेतों में बरसाती पानी रुका हो। पानी आता था और निकल जाता था। जब से यह सोसायटी यहां बनी है यह समस्या आ रही है। किसानों ने कहा कि इसकी शिकायत वह पिछले दो सालों से डीसी से करते आ रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मुख्यमंत्री को भी इसकी शिकायत की है। लोगों ने मांग है कि सोसायटी के बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed