फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Alert for security in the district on Shri Ram Murti Pran Pratistha and Republic Day in Ayodhya

Mohali News: अयोध्या में श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस पर जिले में सुरक्षा के लिए अलर्ट

Mon, 22 Jan 2024 03:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Alert for security in the district on Shri Ram Murti Pran Pratistha and Republic Day in Ayodhya
मोहाली। आज श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर जिले में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिसे लेकर जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। एसएसपी मोहाली ने सभी रेंज व सभी थाने के एसएचओ से बैठक की है। इसमें पुलिस और सभी खुफिया विभागों को 22 जनवरी और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट मोड पर रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने सभी थानों के एसएचओ को अपने-अपने क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स मैनेजमेंट पुख्ता करने को कहा गया है। 26 जनवरी को देखते हुए सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पार्किंग, भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ ही सभी धार्मिक स्थलों पर सख्ती के साथ चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा रूटीन में चलने वाली ट्रेनों में विशेष चेकिंग भी की गई है। सीमावर्ती राज्यों, जनपदों के बॉर्डर और चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को 50 से ज्यादा चालान किए
जिले मे होटलों, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउसों में विदेशी नागरिकों के ठहरने संबंधित सी-फॉर्म के नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए भी कहा गया है। इसके मद्देनजर रविवार को बॉर्डर एरिया में पुलिस ने नाकाबंदी की और बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को चैक किया गया। इस दौरान पुलिस ने कई वाहनों को जब्त किया जबकि 50 से ज्यादा चालान किए। हर वाहन की गंभीरता से चेकिंग की गई। वाहन एप्प से भी वाहनों को चैक किया गया और रिकार्ड जांचा गया। पुलिस ने मौके पर चैकिंग करते समय वीडियोग्राफी भी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed