फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Akalis staged a sit-in against the Punjab government in protest against the daily long power cut

अकालियों ने रोजाना लग रहे लंबे बिजली कट के विरोध में पंजाब सरकार के खिलाफ दिया धरना

Sat, 03 Jul 2021 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Akalis staged a sit-in against the Punjab government in protest against the daily long power cut
मोहाली। चुनाव नजदीक आते ही सियासी पार्टियों को जनता की समस्याएं दिखने लगी हैं। लोगों की परेशानी को लेकर धरना-प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। बिजली की समस्या को लेकर जहां अकाली दल ने धरना दिया, वहीं डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में सत्ताधारी कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बिजली के लंबे कटों से जिले के लोग परेशान हैं। बिजली सप्लाई की बदतर हालत से मोहाली ही नहीं पूरे राज्य के लोग तंग आ चुके हैं। बिजली सप्लाई की खराब हालत को अकाली दल ने मुद्दा बना लिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अकाली दल की शहरी इकाई के प्रधान कंवलजीत सिंह रूबी की अगुवाई में अकाली कार्यकर्त्ताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अकालियों ने मोहाली के 66 केवी ग्रिड सब स्टेशन पर एक्सईएन कार्यालय के सामने धरना भी दिया। अकालियों ने बिजली सप्लाई की बदतर हालत के लिए पंजाब सरकार और पावरकॉम के खिलाफ नारेबाजी की। धरने के दौरान शहरी इकाई के जनरल सेक्रेटरी सर्बजीत सिंह पारस ने कहा कि रोजाना लग रहे लंबे कटों से लोग परेशान हो चुके हैं। उन्होंने इस स्थिति को सरकार की नाकामी बताया। पारस ने कहा कि सरकार को जगाने के लिए पूरे राज्य में ग्रिडों के बाहर धरने लगाए गए हैं। धरने को संबोधित करने वाले अकाली नेताओं ने दस साल उनकी पार्टी की सरकार के दौरान लोग बिजली कट भूल चूके थे। बिजली की समस्या को लेकर अकालियों द्वारा दिए गए इस धरने में एसजीपीसी सदस्य परमजीत कौर लांडरां, महिला विंग की प्रधान कुलदीप कौर कंग, पार्टी की शहरी इकाई के पदाधिकारी जत्थेदार करतार सिंह तिसंबली, प्रदीप सिंह भारज, जसपाल सिंह, मनजीत सिंह मान, करमजीत सिंह, हरपाल सिंह बराड़, कुलविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह बेदी, अमन लूथरा, मनदीप सिंह मान, जत्थेदार गुरमेल सिंह जस्सोवाल सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
वहीं, इधर, फेज 7 की लाइटों वाले चौक पर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस पैट्रोल के बढ़ते दामों के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते अपना विरोध दर्ज कर रही थी। डीजल-पेट्रोल के महंगे दामों के कारण आम लोगों पर पड़ रहे असर पर चिंता जताते हुए मोहाली कांग्रेस की शहरी इकाई ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। शहरी कांग्रेस के प्रधान जसप्रीत सिंह गिल की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ता फेज 7 की लाइटों पर जमा हुए। जहां प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहरी कांग्रेस के प्रधान जसप्रीत सिंह गिल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ने से लोग परेशान हैं। इस मौके परमेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, यूथ कांग्रेस के प्रधान कंवरबीर सिंह सिद्धू, देहाती कांग्रेस के प्रधान मोहन सिंह बठलाणा, कांग्रेसी काउंसलर्स में बलजीत कौर, विनीत मलिक, बलराज कौर धालीवाल, अनुराधा आन्नंद, रुपिंदर कौर, बमलप्रीत सिंह बन्नी, प्रमोद मित्रा, परमजीत सिंह हैप्पी, महिला कांग्रेस प्रधान डिंपल सभ्रवाल सहित बड़ी संख्या में शहरी कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed