{"_id":"61cf663303e1623d7a1ed1ee","slug":"akalis-demonstrated-by-tying-black-bands-mohali-news-pkl437860950","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकालियों ने काली पट्टियां बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकालियों ने काली पट्टियां बांधकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सीनियर नेता एवं विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दर्ज किए मामले के विरोध में शुक्रवार को यूथ अकाली दल शहरी संघर्ष की राह पर आ गया। यूथ अकाली दल की तरफ से सेक्टर-76 स्थित डीसी दफ्तर के बाहर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया।
साथ ही मजीठिया के खिलाफ दर्ज किए गए मामले को रद्द करने की मांग को लेकर पंजाब के राज्यपाल के नाम डीसी मोहाली को मांगपत्र सौपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीतिक बदला लेने के तहत दर्ज किया गया, मामला वापस न लिया गया तो यूथ अकाली दल की ओर से संघर्ष को ओर तेज कर दिया जाएगा। यूथ अकाली नेता हरमनप्रीत सिंह, प्रिंस ने बताया कि अकाली दल पहले से ज्यादा मजबूत हो रहा है कि और इसके डर से ही पंजाब की कांग्रेस सरकार इस तरह की हरकतें कर रही है।
उन्होंने कहा कि अकाली वर्कर किसी भी बड़ी से बड़ी कुर्बानी करने से पीछे नहीं हटेेंगे। पंजाब की कांग्रेस सरकार को अपने भ्रष्ट पूर्व मंत्रियों एवं मौजूदा विधायकों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने चाहिए।