{"_id":"56e168a34f1c1b84258b457e","slug":"aj-sarover-kharar-mohali-vikas-manch-kharar-highway-kharar-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज सरोवर गंदगी से अटा, एसडीएम को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज सरोवर गंदगी से अटा, एसडीएम को सौंपा मांग पत्र
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 10 Mar 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
राम सीता वन प्रस्थान
खरड़ नेशनल हाईवे के साथ सटे अज सरोवर इन दिनों बदहाली का शिकार है। प्रशासन की लापरवाही के चलते सरोवर में गंदगी को फेंकी जा रही है। इससे सरोवर की पवित्रता दिन प्रतिदिन धूमिल हो रही है।
मोहाली विकास मंच खरड़ के सर्किल के प्रधान कीरत सिंह की अगुवाई में सदस्यों ने इस संबंध में खरड़ एसडीएम अमनिंदर कौर बराड़ को ज्ञापन सौंपा। कीरत सिंह ने बताया कि अज्ज सरोवर का निर्माण दशरथ के पिता महाराजा अज्ज ने करवाया था। लेकिन आज यह सरोवर पूरी तरह से बदहाली का शिकार हो चुका है।
उन्होंने कहा कि यह जगह नगर परिषद की हद में आती है। इसके बावजूद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण यहां कूड़-कर्कट व मुर्गियों का कचरा व अन्य गंदगी फेंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर यहां से नजायज कब्जे हटवाए जाने की मांग की है। वहीं सरोवर वाली जगह का सही तरीके से इस्तेमाल करते हुए खरड़ निवासियों के लिए एक सुंदर पार्क बनाए जाने की मांग की है। इसके अलावा सरोवर की जगह को चंडीगढ़ सेक्टर-42 की लेक की तर्ज पर विकसित करने की मांग की है। इस मौके पर जीवन जांच सोसाइटी के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सिद्धू, गौरव, मनप्रीत सिंह और जगमोहन सिंह संधू उपस्थित थे।
विज्ञापन
चंदूमाजरा ने दिया था अश्वासन
कुछ समय पहले इस इलाके का सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने दौरा किया था। उन्होंने अज्ज सरोवर को दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है।