{"_id":"5e56d8d98ebc3ef3e6499c57","slug":"airport-road-damaged-and-palm-tree-also-started-drying-mohali-news-pkl367823759","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट रोड धंसी व पॉम ट्री भी लगे सूखने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट रोड धंसी व पॉम ट्री भी लगे सूखने
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी शहर की सबसे प्रमुख सड़क इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड की सुंदरता पर एक बार फिर से ग्रहण लग गया है। एक तरफ जहां एयरपोर्ट चौक पर ही सड़क धंसने से कई फुट गहरा खड्ढा बन गया है, वहीं, प्रोग्रेसिव पंजाब समिट के दौरान लाखों रुपये की लागत से लगाए गए पॉम के ट्री भी सूखने शुरू हो गए हैं। जबकि इस मामले को लेकर गमाडा अभी तक गंभीर नहीं दिख रहा है। इस संबंधी जब गमाडा के चीफ इंजीनियर सुनील कांसल से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि सड़क धंसने का मामला उनके ध्यान में नहीं है। जहां तक पॉम ट्री सूखने की बात है तो इनकी देखरेख का ठेका प्राइवेट कंपनी को दिया हुआ है। अगर ये पेड़ सूखते हैं तो कंपनी को इसके बदले पेड़ लगाने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट रोड की सुंदरता को पूरी तरह से बरकरार रखा जाएगा।
बता दें कि मोहाली का एयरपोर्ट रोड काफी अहम है। इस रोड से पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का ट्रैफिक चंडीगढ़ जाए बिना सीधे ही जीरकपुर और दिल्ली के लिए निकलता है। रोजाना हजारों वाहन यहां से गुजरते हैं। लेकिन एयरपोर्ट रोड पर ही अब सड़क धंस गई तो यह शहर की सुंदरता पर ग्रहण ही है। इस सड़क पर कई फुट गहरा खड्ढा बन गया है। जिसे फिलहाल बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है।
वहीं, इस खड्ढे से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों की जान को भी खतरा बना हुआ है। इसी तरह एयरपोर्ट पर जनवरी में हुए प्रोग्रेसिव पंजाब के दौरान बाहर से आने वाले मेहमानों का दिल जीतने के लिए पॉम ट्री समेत कई पौधे लगाए गए थे। एयरपोर्ट रोड को बड़े महानगरों की तर्ज पर संवारा गया था और इसके साथ ही इस पूरी रोड पर विक्ट्री फ्लैग लगाए गए थे। लेकिन अब पेड़ सूखना शुरू हो गए हैं। कई पेड़ों के तो केवल तने ही रह गए हैं। इस बारे में एडवोकेट संजीव शर्मा का कहना है यह शहर का मुख्य रोड है। अगर सड़क धंस रही है, तो इस मामले को गमाडा को गंभीरता से लेना चाहिए। इसके साथ ही पहल के आधार पर इसे सुधारना चाहिए।
विज्ञापन
---बॉक्स
एयरपोर्ट रोड को सुधारने की दिशा में कार्रवाई शुरू
मिली जानकारी के मुताबिक गमाडा ने एयरपोर्ट चौक से लेकर एयरपोर्ट तक के रोड को सुधारने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ जहां स्ट्रॉम वाटर की लाइन डाली जा रही है। वहीं, रोड गलियों की रिपेयर की जा रही है। इसके अलावा सड़क पर रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाया जा रहा है।
---बॉक्स
टिप्परों से पहुंच रहा है सड़कों को नुकसान
इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर सबसे ज्यादा नुकसान रोजाना वहां से गुजरने वाले टिप्परों से पहुंच रहा है। सडक पर पूरा दिन टिप्पर चलते रहते हैं। इतना ही नहीं टिप्पर से लोगों की सुरक्षा को भी खतरे को डालते हैं।