फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Agent resident of Babyal village of Ambala, who sent Randeep abroad through dinky route, arrested, family is in bad condition

Mohali News: डंकी रूट से रणदीप को विदेश भेजने वाला अंबाला के गांव बब्याल निवासी एजेंट गिरफ्तार, परिवार का है बुरा हाल

Tue, 25 Feb 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Agent resident of Babyal village of Ambala, who sent Randeep abroad through dinky route, arrested, family is in bad condition
मामले की जानकारी देते पुलिस अ​धिकारी। संवाद 
मोहाली। डंकी रूट से अमेरिका जा रहे डेराबस्सी के युवक रणदीप की कंबोडिया में मौत के बाद पुलिस ने अंबाला के ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है। इस एजेंट के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट और पंजाब ह्यूमन ट्रैफकिंग एक्ट के तहत डेराबस्सी थाने में मामला किया गया है। इस आरोपी की पहचान विक्रम सिंह निवासी बब्याल जिला अंबाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गरीबी के दिन जल्द बदल जाएंगे ऐसा सपना देखने वाला परिवार वर्तमान में 50 गज में बने कच्चे मकान में रहता है। परिवार में 58 वर्षीय पिता बलविंदर सिंह और उनकी पत्नी ज्ञान कौर मनरेगा में दिहाड़ीदार हैं। बहन मनप्रीत ब्यूटी पार्लर में काम करती है। बड़ा भाई रवि एसी/फ्रिज रिपेयर का काम करता है। दरवाजे सिर्फ घर के अंदर वाले एक कमरे में हैं। एक कमरे, शौचालय में दरवाजों का काम परदों से लिया जा रहा है। रवि दसवीं पास था। वह विदेश जाना चाहता था। परिवार ने 25 लाख कर्ज लिया था।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा कलां के रणदीप की मौत के मामले में मोहाली में एसपी हरबीर सिंह अटवाल ने सोमवार देर शाम प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि रणदीप आठ माह पहले डंकी रूट से यूएसए के लिए निकला था। परिवार को लगा था कि जल्द उनके दिन बदल जाएंगे। रणदीप यूएसए की जगह कंबोडिया में फंसकर रह गया। बीमारी के चलते कंबोडिया में 24 साल के रणदीप की मौत से परिवार टूट गया है। मरने से दो दिन पहले ही उसने अपने भाई रवि को वीडियो कॉल कर कहा था कि वह विदेश में रहना नहीं चाहता, उसे वापस बुला लो। परिवार ने अंबाला के एजेंट से संपर्क कर बेटे को वापस बुलाने की मांग की तो ट्रैवल एजेंट ने हाथ खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed