फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After waiting for sixteen years, Phase-3B1 will get its own community center

सोलह साल के इंतजार के बाद फेज-3बी1 को मिलेगा अपना सामुदायिक केंद्र

Thu, 18 Nov 2021 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
After waiting for sixteen years, Phase-3B1 will get its own community center
मोहाली। शहर के लोगों को आखिर सोलह साल के लंबे इंतजार के बाद फेज-3बी1 को नया सामुदायिक केंद्र नसीब होने का रास्ता साफ हो गया है। मैरिज पैलेस की तर्ज पर बनने वाले सामुदायिक केंद्र का नींव पत्थर बुधवार को विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने रखकर काम शुरू करवाया। इस प्रोजेक्ट पर छह करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी और नगर निगम कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग विशेष रूप से शामिल थे।
विज्ञापन

निगम से मिली जानकारी के मुताबिक 6 करोड़ रुपये की लागत से नया सामुदायिक केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसमें एक बेसमेंट, दो हॉल रूम और कुछ और कमरे भी होंगे और सामुदायिक केंद्र पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। इतना ही इसके हाल में चलने वाले संगीत या आवाज बाहर नहीं जा सकेगी। यह पूरी तरह से साउंड प्रूफ होगा। ऊपरी मंजिल पर लिफ्ट और विकलांगों के लिए रैंप भी होगा। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि इस आधुनिक सामुदायिक केंद्र का शहर के स्वरूप पर भी काफी प्रभाव पड़ेगा और जबकि यह शहर के बीचोबीच स्थित है। इसलिए इसका उपयोग और सुविधा पूरे शहर को मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि 2006 में मोहाली जिला बना था। उस समय जिले में सरकारी इमारतें नहीं थीं। इसलिए सामुदायिक केंद्रों और अन्य भवनों में सरकारी दफ्तर शुरू किए गए थे। उक्त जगह से जिला अदालत शुरू की गई थी, हालांकि अब अदालत नए परिसर में शिफ्ट हो गई है। लेकिन काफी समय तक यहां पर अदालत का रिकॉर्ड था। इसके चलते कब्जा नहीं मिल पा रहा था। जिसकी वजह से यह काम अधर में लटक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइब्रेरी और जिम भी बनेगा
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने बताया कि सामुदायिक केंद्र में बेसमेंट समेत दो हाल होंगे। इनमें 400 लोग आसानी से आ जा सकेंगे। यह अति आधुनिक होगा। वहीं, इसमें लिफ्ट का इंतजाम रहेगा। यहां पर पांच बेडरूम होंगे, जो कि बढ़िया स्टाइल के होंगे। साथ ही अटैच बाथरूम की सुविधा मिलेगी। ऊपरी मंजिल पर पैंटरी रहेगी। यहां पर लाइब्रेरी और जिम की व्यवस्था होगी। इस सामुदायिक केंद्र में किटी हाल भी होगा। जहां पर छोटी पार्टी हो सकेगी। इसके अलावा पार्किंग के लिए पुख्ता इंतजाम होंगे। कैटरिंग के लिए अलग से किचन होगी।
शहर को यह सुविधाएं भी मिलेंगी जल्द
विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मोहाली के लोगों ने हमेशा उनका साथ दिया है। वहीं वह भी मोहाली हलके के प्रति अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटे हैं। जल्द ही मोहाली में मेडिकल कॉलेज शुरू होगा। दो नए औषधालय भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वह डेंटल कॉलेज की स्थापना पर जोर दे रहे हैं जबकि बीएससी नर्सिंग के लिए यहां कॉलेज को मंजूरी मिल गई है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं हलका विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए सेक्टर 78 के खेल स्टेडियम में सात करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक और मोहाली नगर निगम को मंजूरी दी गयी है. निगम क्षेत्र में भी मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

मोहाली को लेकर सीएम की जल्द होगी बैठक
विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि वह मोहाली से जुडे प्रोजेक्टों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इसमें नीड बेस्ड पॉलिसी पास करने और मोहाली में एक अलग बस स्टैंड, दशहरा मैदान, थिएटर आदि शुरू करने रणनीति चर्चा होगी और इस बैठक में गमाडा के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed