{"_id":"60735eb38ebc3edc076e1ac6","slug":"after-the-friendship-on-social-media-boy-gave-the-excuse-of-marriage-raped-the-woman-and-viral-after-made-pornographic-videos-mohali-news-pkl410062275","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद दिया शादी का झांसा, युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद दिया शादी का झांसा, युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो किया वायरल
विज्ञापन
मोहाली। एक युवती के साथ कर दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर मटौर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पीड़ित महिला सोशल मीडिया के जरिये आरोपी युवक के संपर्क में आई थी।
मटौर थाने की पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शहर आगरा की रहने वाली है। पिछले साल जनवरी में वह अपने भाई की शादी के सिलसिले में मोहाली आई थी और यहां मटौर में रुकी थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर वह जगदीश सिंह मंडेर नाम के युवक के संपर्क में आई। आरोपी युवक ने उसके साथ शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार के साथ एक-दूसरे से शादी करने की बात कही तो दोनों के ही परिवार इस शादी के लिए सहमत हो गए।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल फरवरी में आरोपी युवक ने उसे फोन किया और मिलने के लिए कहा। इसके बाद जब वह उससे मिलने के लिए आई तो जगदीश उसे अपने साथ जीरकपुर में एक फ्लैट में ले गया। यहां युवक ने उसे पीने के लिए कोई ड्रिंक दिया तो वह बेहोश हो गई। इस दौरान बेहोशी की हालत में युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी युवक ने उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने जब उसे दोबारा मिलने के लिए बुलाया तो वह नहीं गई। इसके बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद परेशान होकर युवती ने उसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
मटौर थाने की पुलिस ने इस मामले में वीडियो की फोरेंसिक जांच करवाने के बाद आरोपी युवक जगदीश मंडेर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (एन) और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।