फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After several months, 17 people corona infected in Mohali

कई महीनों बाद मोहाली में 17 लोग कोरोना संक्रमित

Sun, 26 Dec 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
After several months, 17 people corona infected in Mohali
मोहाली। जिले में एक बार फिर कोरोना का संकट गहरा गया है। शनिवार को कई महीनों के बाद एक साथ 17 लोग कोरोना संक्रमित हुए, जबकि चार लोग तंदुरुस्त हुए। संक्रमितों में पंद्रह लोग लखनौर स्थित बीएसएफ के कैंप संबंधित हैं। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि की। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 58 तक पहुंच गई है, जोकि खतरे का संकेत है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना नियमों का पालन करें, ताकि महामारी को मात दी जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से कोरोना के केस बढ़ने शुरू हुए थे। जिला प्रशासन कई बार लोगों को आगाह कर चुका है कि वह कोविड गाइड लाइन का पालन करे, लेकिन अक्सर देखने में आ रहा था कि लोग कोरोना को लेकर गंभीर नहीं है। शाम के समय बाजारों में मेले जैसा माहौल रहता है। लोग न तो मास्क पहन रहे थे और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे। बीच में डीसी की तरफ से स्पेशल जागरूकता मुहिम तक चलाई गई थी, लेकिन इसके बाद भी लोग इस चीज को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। शनिवार को संक्रमित हुए लोगों में एक केस खरड़ और 16 मोहाली से संबंधित है। जोकि एक चिंता की बात है। क्योंकि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के समय भी शुरुआत में सबसे ज्यादा केस मोहाली शहर और खरड़ से आए थे। इसके बाद बीमारी ने नयागांव व जीरकपुर में पैर पसारे थे। जबकि डेराबस्सी ब्लॉक का गांव जवाहरपुर पंजाब का पहला हॉट स्पॉट बना था। इसके बाद केंद्र तक की टीम ने इलाके का दौरा किया था। जिक्रयोग है कि जिले में अब तक कोरोना के 69098 केस सामने आ चुके है। इनमें से 67966 ठीक हो चुके हैं। साथ ही 1074 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed