फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After refusing to make omelet, the neighbor broke the shopkeeper's head with a stick, got 14 stitches

आमलेट बनाने से मना करते ही पड़ोसी ने कस्सी से फोड़ा दुकानदार का सिर, 14 टांके लगे

Sat, 16 Oct 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
After refusing to make omelet, the neighbor broke the shopkeeper's head with a stick, got 14 stitches
नयागांव। इलाके की कुमाऊं कॉलोनी में एक दुकानदार फोटोग्राफर ने पड़ोस में फॉस्ट फूड दुकान मालिक पर जानलेवा हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। उसके सिर में 14 टांके आए हैं। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नंदन कुमार कुमाऊं कॉलोनी में फास्ट फूड की दुकान चलाता है। उसका पड़ोसी दुकानदार फोटोग्राफर महेंद्र कुमार बिष्ट निवासी कुमाऊं कॉलोनी शुक्रवार सुबह उसे आमलेट बनाने के लिए कह रहा था। लेकिन नंदन ने उसे कहा कि दशहरे के त्योहार के दिन वह मांसाहार का सामान अपनी दुकान पर नहीं बनाएगा। इस पर गुस्साए फोटोग्राफर ने नंदन के सिर पर कस्सी से वार कर दिया। जिससे नंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान नंदन को फोटोग्राफर इलाज के लिए जीएमएसएच सेक्टर-16 में ले गया। यहां पर उसके सिर में 14 टांके लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि महेंद्र कुमार नशे का आदी है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जिस कस्सी से हमला किया गया उसे कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed