फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After offering the bhog of Shri Sahaj Paath, a sweet water stall was set up

Mohali News: श्री सहज पाठ का भोग डाल मीठे पानी की छबील लगाईं

Sat, 31 May 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
After offering the bhog of Shri Sahaj Paath, a sweet water stall was set up
मोहाली। श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस शहर में शुक्रवार को मनाया गया। इस मौके पर शहर के सभी गुरुद्वारों साहिब में सुबह श्री सहज पाठ का भोग डाला गया। इस मौके पर ठंडे और मीठे पानी की छबीलें भी लगाई गईं। समागम के दौरान बड़ी संख्या में संगतों ने गुरद्वारा साहिबों में नतमस्तक होकर लंगर भी छका। गुरद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में सुबह नौ बजे श्री सहज पाठ के भोग के बाद आयोजित धार्मिक समागम में भाई कृपाल सिंह लुधियाना के अंतरराष्ट्रीय ढाडी जत्थे ने संगतों को शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी का प्रसंग विस्तारपूर्वक सुनाया।
विज्ञापन

इनके अलावा भाई महिपाल सिंह हजूरी रागी, भाई जतिंदर सिंह शिरोमणि प्रचारक दमदमी टकसाल, बीबी सिमरन कौर, भाई हरजीत सिंह, भाई हरदीप सिंह, भाई हरमनप्रीत सिंह, भाई सुखविंदर कौर, सुखमनी सेवा सोसाइटी की महिलाएं, भाई कुलतार सिंह के अलावा पंथ के प्रसिद्ध रागी और कीर्तनी जत्थों ने संगतों को अपने कथा, कीर्तन व गुरमति विचारों से निहाल किया। इस मौके पर गुरद्वारा साहिब के बाहर ठंडे और मीठे पानी की छबील भी लगाई गई। इसके अलावा गुरद्वारा सच्चा धन साहिब फेज 3बी1, गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा फेज 4, गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर फेज-9, फेज-2 स्थित गुरुद्वारा साहिबजादा अजीत सिंह के अलावा शहर के सभी फेजों और सेक्टरों में स्थित गुरुद्वारों में भी धार्मिक समागम का आयोजन छबील लगाकर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed