फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After giving a lift, the individual held the person hostage, extorted 27,000, and fled with the Brezza car

Mohali News: लिफ्ट देने के बाद व्यक्ति को बंधक बनाकर 27 हजार रुपये ऐंठे, ब्रेजा कार लेकर भागा

Wed, 30 Sep 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
After giving a lift, the individual held the person hostage, extorted 27,000, and fled with the Brezza car
पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। लोहगढ़ ट्रैफिक लाइट पर लिफ्ट देना रायपुररानी निवासी अनिल कुमार को महंगा पड़ा। एक महिला और उसके साथियों ने उसे बंधक बनाकर 27 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपी उसकी ब्रेजा कार लेकर अंबाला की तरफ भाग गए। पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनिल कुमार के अनुसार 28 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे प्रीतम कौर उर्फ गुरप्रीत कौर नामक महिला ने लिफ्ट मांगी। महिला को कार में बैठाने के बाद दो युवक पिछली सीट पर बैठ गए। उन्होंने अनिल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मारपीट की। एक युवक चालक सीट पर बैठ गया और उसे जबरन राजपुरा ले गए।

आरोपियों ने उसकी जेब से सात हजार रुपये नकद निकाले। महिला ने मोबाइल लेकर गूगल पे का पासवर्ड मांगा। धमकी के बाद पासवर्ड बताने पर महिला ने खाते से 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।आरोपियों ने अनिल कुमार को पटियाला चौक के पास कार से उतार दिया और ब्रेजा कार लेकर फरार हो गए। जांच अधिकारी हरविंदर सिंह जटाना ने बताया कि प्रीतम कौर उर्फ गुरप्रीत कौर, खान, स्नेहा, लवली शर्मा समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 140 (3), 308(7), 309, 296 और 351(2) के तहत उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed