फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After Anish, Kapil's name surfaced in drug smuggling.

Mohali News: नशा तस्करी में अनीश के बाद कपिल का नाम आया सामने

Sat, 16 Nov 2024 05:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
After Anish, Kapil's name surfaced in drug smuggling.
जीरकपुर। शहर में नशा बेचने वालों व पीने वालों की भरमार हो गई है। जिन्हें लोग पकड़ते पुलिस उन लोगों को छोड़ देती है। जिसके चलते लोगों का आत्मविश्वास कम हो रहा है और सप्लायरों व तस्करों के हाैसले बुलंद होते जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर नशा बेचने वालों को पकड़कर उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। जिसमें नशा तस्कर का किंग पिन बताए जा रहे अनीश का नाम सामने आ रहा था और अब वीआईपी रोड पर नशा तस्करी करने वाले कपिल नामक तस्कर का नाम सामने आ रहा है। दोनों नाम में से अभी तक पुलिस द्वारा किसी भी तस्कर को नहीं पकड़ा है लेकिन नशे की सप्लाई जारी है। हैरानी वाली बात यह है कि पकड़े गए युवक युवतियों ने बताया है कि वह नशे का एक पैकेट बनाकर उसकी डिलीवरी करने वाली कंपनियों के जरिए नशा बेच रहे हैं। शातिर तस्कर डिलीवरी बॉयज का इस्तेमाल कर रहे हैं। है।
विज्ञापन

युवाओं की कमेटी कई तस्कर पकड़ चुकी
एक सप्ताह की बात करें तो लोहगढ़ गांव के युवाओं की ओर से नशे के खिलाफ बनाई कमेटी ने कई युवक व युवतियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। लेकिन इसके बावजूद नशे की सप्लाई नहीं रुक रही है। शुक्रवार को चंडीगढ़ अंबाला रोड पर स्थित मोतिया रॉयल सिटी में भी लोगों ने एक युवक व युवती को चिट्टे के साथ पकड़कर उसकी धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। वहां पहुंचे लोहगढ़ के युवाओं ने कहा की हमने इससे पहले कई युवक व युवतियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें छोड़ देती है और उलटा उनको ही धमकाने लगती है के तुम लोग इस चक्कर में मत पड़ो तुम्हारे ऊपर कोई दुष्कर्म का केस डलवाकर फंसा देगा, इनका तो रोज का काम है। इन्होंने पहले भी इनके खिलाफ चलने वाले कई बंदे फंसा रखे हैं। लोहगढ़ के युवाओं ने कहा कि अब तो उन्होंने पुलिस को बताना ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed