फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After all, the Municipal Corporation took care of the industrial area

आखिर नगर निगम ने ली इंडस्ट्रियल एरिया की सुध

Thu, 16 Jan 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
After all, the Municipal Corporation took care of the industrial area
इंडस्ट्रियल एरिया फेज 7 से सफाई के काम की शुरुआत उद्योगपतियों के साथ मिलकर करवाते मंत्री बलबीर स? - फोटो : MOHALI
इंडस्ट्रियल एरिया की रोजाना होगी सफाई, पूरे एरिया को बीट में बांटा
विज्ञापन

मोहाली। हर साल करोड़ों रुपये का टैक्स नगर निगम को देने वाले इंडस्ट्रियल एरिया के उद्योगपतियों की आखिर नगर निगम ने सुन ली है। नगर निगम ने अब वहां पर नियमित सफाई करवाने का फैसला लिया है। इसके लिए बाकायदा बीट सिस्टम बनाया गया है। साथ ही बीट के लिए उचित मुलाजिम तैनात किए गए हैं। बुधवार को कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने इसका शुभारंभ किया। पहले चरण में फेज-सात और आठ से इस प्रक्रिया का आगाज हुआ। शहर में सफाई का काम देख रही कंपनी ही इस काम को देखेगी।
सफाई के काम की शुरुआत बुधवार को सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू ने ईएसआई अस्पताल के बाहर से करवाई। साथ ही अधिकारियों को आदेश दिए कि इलाके को सुंदर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए। सड़क किनारे, फुटपाथों और अन्य खाली स्थानों की सफाई भी जरूर करवाई जाए। जरूरत के अनुसार फूल-पौधे लगाए जाएं, ताकि इंडस्ट्रियल एरिया को सुंदर व स्मार्ट बनाया जा सके। मौके पर पहुंचे एमआईए के सदस्यों ने इलाके में शुरू किए गए सफाई के काम के लिए मंत्री और नगर निगम के अधिकारियों का धन्यवाद किया। साथ ही इंडस्ट्रियल में पेश आ रही समस्याओं का हल भी जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

नगर निगम के कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज 7 व 8 में अब रोजाना सफाई होगी। दोनों फेजों की सफाई का काम शहर में सफाई का काम देख रही कंपनी करेगी। अन्य इंडस्ट्रियल एरिया की सफाई के बारे में कमिश्नर ने बताया कि इनमें पहले से ही सफाई का काम नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमर उजाला द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया की खस्ताहाल सफाई का मामला कई बार गंभीरता से उठाया गया है। इस मामले को लेकर लगातार ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशित की गईं। इसके बाद मामला अधिकारियों और मंत्री के ध्यान में आया।
सबसे बुरा हाल फेज 8ए व बी का
इंडस्ट्रियल एरिया फेज 8ए और बी में सफाई का सबसे बुरा हाल है। इन एरिया में सबसे ज्यादा आईटी कंपनियां और कई उद्योग चल रहे हैं। इसके बावजूद इलाके की सफाई और विकास का बुरा हाल है। इलाके की सड़कें टूटी पड़ी हैं। पार्क खस्ताहाल हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।

चार बीट में बांटा पूरे इलाके को, फोटो भेजने से लगेगी हाजिरी
नगर निगम ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात और आठ के एरिया को चार बीट में बांटा। हर बीट पर एक मुलाजिम लगाया गया। इसके तहत हरेक बीट को एक किलोमीटर का एरिया बनाकर इस व्यक्ति को सफाई का जिम्मा सौंपा गया है। वह व्यक्ति संबंधित स्थान पर पहुंचने के बाद मोबाइल पर फोटो खींचकर भेजेगा, जिसके बाद हाजिरी लगेगी। इस प्रणाली से जहां मुलाजिमों की हाजिरी लगेगी वहीं, सफाई व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed