फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Aerial fire outside his house, case filed against two

अपने घर के बाहर किए हवाई फायर, दो पर पर केस दर्ज

Thu, 27 Oct 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Aerial fire outside his house, case filed against two
मोहाली। अपने घर के बाहर खड़े होकर हवाई फायर करने के मामले में थाना फेज-एक की पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान रतनदीप सिंह और तजिंदर सिंह निवासी फेज-4 के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। थाना फेज-एक के एसचओ सुमित मोर ने कहा कि उक्त लोगों ने अपराध किया है। उनकी टीमें आरोपियों की तलाश में छापेेमारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि उक्त लोग किसी राजनीतिक दल से तो नहीं जुड़े हुए हैं। इस पर उनका जवाब था कि उनके ध्यान में ऐसी बात नहीं है। पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपियों ने हवाई फायर किए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई है। हालांकि आरोपी वहां से तब तक फरार हो गए थे। सूत्रों की मानें तो आरोपियों के हवाई फायर करने संबंधी किसी व्यक्ति ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया था। वह इलाके के करीब एक रसूखदार नेता के करीबी भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed