फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Advocate was called on the pretext of making booth deal, attacked with knife, looted two lakh rupees and iPhone

Mohali News: बूथ का सौदा करने के बहाने एडवोकेट को बुलाकर चाकू से हमला, दो लाख रुपये व आईफोन लूटा

Sun, 10 Dec 2023 07:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 10 Dec 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
Advocate was called on the pretext of making booth deal, attacked with knife, looted two lakh rupees and iPhone
सेक्टर-70 स्थित जुबली हाईट्स में हुई वारदात, 50 मीटर तक एडवोकेट को घसीटा
विज्ञापन

एक हफ्ते पहले ही संपर्क में आया था श्ख्स, एक नामजद सहित छह पर केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सेक्टर-70 में जुबली हाईट्स के पिछली तरफ एक बूथ का सौदा करने आए एडवोकेट को चाकू से हमलाकर घायल कर दिया और उससे सौदे की टोकन मनी दो लाख रुपये और आईफोन लेकर फरार हो गए। कुल छह हमलावर आए थे, इनमें चार टैक्सी में और दो बाइक पर सवार थे। 20 मिनट तक एडवोकेट ने हमलावरों से मुकाबला किया। इस दौरान हमलावर एडवोकेट को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गए और कैश व आईफोन ले जाने में कामयाब रहे।
शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हुए लेकिन हमलावर नहीं पकड़े जा सके। घायल एडवोकेट की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी एनआरआई एनक्लेव खरड़ के रूप में हुई है। हरप्रीत की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शैरी व पांच अज्ञात के खिलाफ चाकू से हमला करने, लूटपाट व मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन




25 फीसदी कम रेट पर बूथ दिलाने का दिया झांसा


हरप्रीत सिंह ने बताया कि पेशे से वह एडवोकेट हैं और प्रॉपर्टी में पैसा इनवेस्ट करना चाहते थे। उनका शैरी नाम के शख्स से संपर्क हुआ था। वह खुद को अमृतसर का बताता था और मोहाली में सेक्टर-88 में अपनी रिहायश बता रहा था। पिछले एक हफ्ते से आरोपी हरप्रीत के संपर्क में था। हरप्रीत ने बताया कि शैरी ने उसे सेक्टर-70 में जुबली हाईट्स में बूथ का सौदा बताया और कहा कि 25 फीसदी कम रेट पर बूथ दिला देगा। वह पैसा निवेश करना चाहते थे, इसलिए फायदा देख सौदे के लिए मान गए। काफी दिनों से वह उसे मुलाकात के लिए बुला रहा था। 8 दिसंबर को वह शादी पर थे और इसी दौरान शैरी का फोन आया। शैरी ने उसे डील के लिए सेक्टर-88 बुलाया, लेकिन एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने उससे कहा कि जहां बूथ हैं, वह उसे वहीं मिले। ताकि वह बूथ को देखकर डील वहीं फाइनल कर दें। सौदा तय होने पर वह उन्हें वहीं साई भी दे देंगे। शैरी को पता था कि एडवोकेट हरप्रीत अपने साथ रकम लेकर आएगा। उसने एडवोकेट को सेक्टर-70 में जुबली हाईट्स की बैक साइड बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले से थी लूटपाट की योजना



हरप्रीत सिंह ने बताया कि लूटपाट की योजना पहले से ही थी। वह अपनी आई-20 कार में जुबली हाईट्स सेक्टर-70 पहुंचे और कार फुटपाथ पर लगा दी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की बीट गाड़ी में शैरी पहुंचा, जिसमें ड्राइवर था। शैरी गाड़ी से निकला तो उसके हाथ में स्टिक थी। शैरी ने हरप्रीत को कहा कि उसकी टांग में फ्रैक्चर है और उससे खड़ा नहीं हुआ जा रहा है, इसलिए उसकी गाड़ी में बैठकर बात करते हैं। हरप्रीत उसके साथ बीट गाड़ी में बैठने चला गया। शैरी जैसे ही बीट गाड़ी में बैठा इसी दौरान दो युवक आए जो दूसरी तरफ से गाड़ी में बैठ गए। ड्राइवर पहले से ही गाड़ी में था। जब हरप्रीत ने गाड़ी का दरवाजा खोलना चाहा तो शैरी ने उसकी बांई जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। इस बीच दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और हाथापाई करने लगे। वह उससे रकम छीनने की कोशिश कर रहे थे। हरप्रीत घायल हालत में करीब 20 मिनट हमलावरों से मुकाबला करता रहा। वह उसे 50 मीटर बूथ मार्केट तक घसीटते हुए ले गए। दो युवकों ने जेब में हाथ डालकर उसके दो लाख कैश, आईफोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। उसने बाद में पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस ने हरप्रीत के बयान पर शैरी व अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed