फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Advocate Mukund Bhaskar stabbed the property dealer 22 times in the chest and back

Mohali News: प्रॉपर्टी डीलर की छाती और पीठ पर एडवोकेट मुकंद भास्कर ने किए थे चाकू से 22 वार

Mon, 22 Sep 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Advocate Mukund Bhaskar stabbed the property dealer 22 times in the chest and back
मोहाली। लांडरा रोड पर स्काईलार्क मार्केट में बने बूथों की पार्किंग पर 13 सितंबर को प्रॉपर्टी डीलर हरविंदर सिंह उर्फ हनी की हत्या एडवोकेट मुकंद भास्कर ने बेरहमी से की थी। वह शराब के नशे में था। उसके सिर पर इतना गुस्सा सवार था कि उसने हरविंदर सिंह की छाती व पीठ पर 22 बार चाकू से वार किए। चाकू के कुछ वार हनी के दिल पर लगे और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हरविंदर सिंह के दोस्त लक्की के सिर पर चार से पांच वार किए हैं, उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी एडवोकेट मुकंद भास्कर को पुलिस ने गिरफ्तार करने के उपरांत कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मुकंद भास्कर पर मृतक हरविंदर सिंह उर्फ हनी की पत्नी मोनिका के बयान पर खरड़ थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

रात 10 बजे से सुबह 3 बजे तक पी शराब
पुलिस को मौके से मिली सीसीटीवी में सामने आया कि तीनों अपनी गाड़ियों में स्काईलार्क मार्केट की पार्किंग में पहुंचे। 12 सितंबर की रात 10 बजे तीनों ने वहां शराब पीनी शुरु की और सुबह 3 बजे वह शराब पीते रहे। मौके से पुलिस को शराब की चार बोतलें भी बरामद हुई। मुकंद भास्कर के अनुसार एक बात को लेकर उनमें बहस शुरु हुई और उसने शराब के नशे में चाकू से हनी और लक्की पर वार कर दिए। पुलिस का कहना है कि मुकंद भास्कर इतना नशे में था कि दोनों पर चाकुओं से वार करने के बाद वह मौके से नहीं जा सका। उसने इतना नशा किया था कि वह वहीं गिर गया। पुलिस को सुबह 7 बजे घटना की सूचना मिली तो मुकंद भास्कर नशे में था। उसे खरड़ अस्पताल में भर्ती करवाया और लक्की की भी सांसें चल रहीं थीं। उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हनी की मौत हो चुकी थी। हनी की पत्नी मोनिका ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि हत्या से दो दिन पहले उसके पति हनी ने उसे बताया था कि लक्की और मुकंद की पुरानी बात को लेकर बहस होती है और जब वह उनका झगड़ा शांत करवाने का प्रयास करता है तो मुकंद उसे जान से मारने की कोशिश करता है।
विज्ञापन

क्या था मामला
मोनिका ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि 12 सितंबर को रात करीब 8 बजे हरविंदर अपनी पत्नी मोनिका से यह कहकर गया था कि वह रिलायंस स्टोर से बेटे का बैग लेने जा रहा है। एक घंटे में आ जाएगा। करीब रात 10 बजे मोनिका ने अपने पति हरविंदर सिंह को फोन किया तो उसने बताया कि वह शिवालिक सिटी में अपने दोस्त के पास है। जल्द आ जाएगा। उसने दोबारा करीब 2 बजे अपने पति को फोन किया तो फोन पर लक्की व एक अन्य व्यक्ति की आवाजें आ रहीं थीं। हनी ने कहा कि वह जल्द आ रहा है। इस बीच मोनिका सो गई। उसके बाद 7.20 पर किसी अज्ञात ने फोन उठाकर कहा कि वह तुरंत स्काईलार्क एनक्लेव की मार्केट के मेन गेट पर आ जाए। मोनिका अपनी ननद तरनजीत कौर, ससुर कुलदीप सिंह व जेठ विक्रमजीत सिंह के साथ स्काईलार्क के गेट के बाहर मार्केट में पहुंची तो वहां उसका पति हरविंदर सिंह हनी लहूलुहान हालत में पड़ा था, जिसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसने बताया कि आपस में बहस के बाद उसने कत्ल किया है। असल वजह लक्की के बयान दर्ज होने के बाद सामने आएगी, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। - कर्ण संधू, डीएसपी खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed