फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Advisor to Administrator reviews progress of Aadhaar activities in Chandigarh UT

Mohali News: प्रशासक के सलाहकार ने चंडीगढ़ यूटी में आधार गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की

Fri, 02 Feb 2024 03:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Advisor to Administrator reviews progress of Aadhaar activities in Chandigarh UT
यूआईडी कार्यान्वयन समिति (यूआईडीआईसी) की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते सलाहकार नितिन यादव। स्र
चंडीगढ़। प्रशासक के सलाहकार नितिन यादव ने यूआईडी कार्यान्वयन समिति (यूआईडीआईसी) की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूआईडीएआई से जुड़े सभी रजिस्ट्रारों को आधार नामांकन के लिए अपनी सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 5 से 15 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके बच्चों का अनिवार्य रूप से बायोमीट्रिक अपडेट किया जाए। देश के प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में आधार की प्रगति की निगरानी के लिए यूआईडीएआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार समिति का गठन किया गया है। प्रगति की समीक्षा करते हुए चेयरपर्सन ने संबंधित विभागों को नवीनतम पहचान प्रमाण (पीओआई) और पते के प्रमाण (पीओए) दस्तावेजों को अपडेट कर आधार को मजबूत करने के लिए यूआईडीएआई द्वारा की गई हालिया पहल के बारे में जागरूकता पैदा करने का निर्देश दिया। यह सुविधा ‘माय आधार’ पोर्टल के माध्यम से या सभी आधार नामांकन केंद्रों पर ऑनलाइन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच अपने आधार को अपडेट करने के लिए जागरूकता पैदा की जाए। बैठक में उप महानिदेशक यूआईडीएआई भावना गर्ग, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के निदेशक जगदीश कुमार और यूटी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों में वित्त सचिव डॉ. विजय नामदेवराव जड़े, स्वास्थ्य सचिव अजय चगती, विशेष सचिव (वित्त) हरगुनजीत कौर, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed