{"_id":"68891166f9f6777ce4024fcb","slug":"advertisements-will-be-put-up-on-the-flyover-the-area-will-be-beautified-with-this-income-mohali-news-c-71-1-mli1010-131779-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फ्लाईओवर पर लगेंगे इश्तिहार, इसी कमाई से होगा क्षेत्र का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फ्लाईओवर पर लगेंगे इश्तिहार, इसी कमाई से होगा क्षेत्र का सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर बने फ्लाईओवर का जल्द सौंदर्यीकरण कर कायाकल्प किया जाएगा। एनएचएआई ने सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी ली है। इसके लिए स्ट्रलिंग वन इवेंट्स एंड प्रोडक्शन नामक कंपनी को जिम्मेदारी दी है। इसके लिए एनएचएआई ने कोई बजट जारी नहीं किया है। एजेंसी फ्लाईओवर के नीचे इश्तिहार लगाकर कमाई करेगी। इससे होने वाली कमाई से सौंदर्यीकरण और निर्माण का काम करेगी। कंपनी इसमें एजेंसी अपनी मर्जी से किसी भी व्यक्ति या पार्टी का इश्तिहार लगा सकती है। सौंदर्यीकरण का काम दो फेज में पूरा किया जाएगा। पहले फेज में चोरी व टूटी हुई लोहे की ग्रिल को लगाया जाएगा और उसके बाद पेंटिंग व घास लगाने का कम किया जाएगा। एनएचएआई और एजेंसी में हुए करार के मुताबिक इसमें मौके के हिसाब से जरूरत के अनुसार फेरबदल भी किया जा सकता है।
पिछले कई वर्षों से सौंदर्यीकरण का मुद्दा राजनीती का अखाड़ा बना हुआ था। हर बार चुनाव के दिनों में हरेक पार्टी फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण का दावा करती थी लेकिन आज किसी ने सौंदर्यीकरण का काम नहीं करवाया। जो थोड़ा बहुत काम हुआ था, वह नगर परिषद द्वारा करवाया गया था। एनएचएआई से एनओसी मिलने के कारण काम अधर में ही लटक गया था। इसा कारण यह बताया जा रहा था कि यह फ्लाईओवर एनएचएआई के अधिकारी क्षेत्र में आता है। इसके चलते अब एनएचएआई ने खुद सौंदर्यीकरण के लिए मोहाली की एक एजेंसी को जिम्मेदारी दी है।
दुकानदारों ने शौचालय और पेयजल की मांग की
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि फ्लाईओवर के नीचे शौचालय और पीने के पानी की सुविधा जरूर होनी चाहिए। यहां शौचालय नहीं होने पर लोग खुले में शौच कर वातावरण को दूषित कर देंगे। शौचालय नहीं होने से लोग फ्लाईओवर के पिलरों के पास शौचकर्म करते हैं। यही नहीं महिलाओं, बुजुर्गों, राहगीरों और बाजार में आने वाले लोग भी इस गंदगी से परेशान होते हैं। शौचालय नहीं होने से दुकानदारों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
सौंदर्यीकरण का काम मोहाली की एक एजेंसी को दे दिया है। पहले चरण में लोहे की ग्रिल लगाई जाएगी। इसके बाद पेंट और नीचे सौंदर्यीकरण किया जाएगा। समय के अनुसार सौंदर्यीकरण के दौरान किसी बदलाव की जरूरत पड़ेगी तो एनएचएआई उसमें बदलाव करवा सकती है। -राहुल सौलख, अधिकारी एनएचएआई।