{"_id":"65a45df0da33639ece0778a4","slug":"administrator-remembered-bofors-said-it-was-a-good-gun-it-was-defamed-unnecessarily-mohali-news-c-16-pkl1043-329063-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: प्रशासक को बोफोर्स की आई याद, बोले- अच्छी तोप थी, बेवजह किया गया बदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: प्रशासक को बोफोर्स की आई याद, बोले- अच्छी तोप थी, बेवजह किया गया बदनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की तरफ से रविवार को सेक्टर-38 स्थित रानी लक्ष्मी बाई महिला भवन में 8वां सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने सैनिकों के शौर्य को सलाम किया और बोफोर्स, सादा जीवन जीने समेत कई मुद्दों पर बात की।प्रशासक ने कहा कि कारगिल में सैनिकों ने बोफोर्स का बखूबी इस्तेमाल किया। उसी बोफोर्स तोप को बदनाम किया गया। वह एक अच्छी तोप थी। संसद में जब यह मामला आया कि तोप गलत है तो संसद की समिति में विस्तार से चर्चा की। तोप की मारक क्षमता 25 किमी है या नहीं, जैसलमेर के रेगिस्तान में उसका प्रदर्शन किया गया। प्रशासक ने कहा कि उन्होंने हेलिकॉप्टर से जाकर देखा कि तोप की मारक क्षमता 25 किमी थी। इतनी अच्छी तोप को बदनाम कर सेना के मनोबल को भी कम किया। प्रशासक ने कहा कि इस मामले में देखा गया कि राजनीति कहां तक गिर जाती है। प्रशासक ने कहा कि वह भी सेना में जाना चाहते थे लेकिन मेडिकल में बाहर हो गए थे। अगर उस समय भर्ती हो गया तो आज वह भी सम्मान प्राप्त कर रहे होते। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त सैनिकों को प्रशासन सम्मानित कर रहा है ताकि युवा पीढ़ी कुछ सीख पाए। पूर्व सैनिक बहुत कुछ कर सकते हैं। उनका समाज में बहुत सम्मान है। कार्यक्रम की शुरुआत डीसी विनय प्रताप सिंह ने पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त कर की। इसके बाद प्रशासक के सलाहकार-सह-गृह सचिव नितिन यादव ने कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की और पूर्व सैनिकों को उनकी भलाई के लिए सुझाव देने के लिए प्रोत्साहित किया।
मैं आखिरी सांस तक करूंगा कामः प्रशासक
प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि उनकी उम्र काफी है लेकिन अभी भी वह अच्छे से काम कर रहे हैं। आखिरी सांस तक काम करते रहेंगे। जब तक हाथ पैर चलेंगे, तब तक वह राष्ट्र की सेवा करेंगे। उन्होंने पूर्व सैनिकों से भी आग्रह किया कि वह भी खुद को खाली न रखें। जब यूनिफॉर्म में थे, तो उसकी बात ही अलग थी लेकिन अब सादे कपड़ों में सेवा करें। पूर्व सैनिकों को गांधी जी से सीखना चाहिए। प्रशासक ने कहा कि उनके पास दो-तीन लाइब्रेरी हैं, कुछ संस्थान है, वह वहां पर काम करेंगे लेकिन कभी भी खाली नहीं बैठेंगे। कहा कि वह गवर्नर के पद पर हैं, इसलिए सूट-बूट में हैं, वरना जब भी वह गांव जाते हैं तो कुर्ता पजामा में ही घूमते हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों से कहा कि अब उन्हें योग करना चाहिए क्योंकि स्वस्थ रहेंगे तभी कुछ कर पाएंगे।
आज पूर्व सैनिक के लिए लगेगा शिकायत निवारण शिविर
यूटी प्रशासन की तरफ से शहर के सैनिक, पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित के लिए शिकायत निवारण शिविर लगाया जाएगा। सेक्टर-21 स्थित जिला सैनिक भवन में 15 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ये शिविर लगेगा। प्रशासन ने अपील की है कि सभी जिला सैनिक वेलफेयर ऑफिस में जरूरी दस्तावेज व अपने आवेदन के साथ आ सकते हैं। ऑफिस की तरफ से संबंधित अधिकारियों को उनके केस भेज दिए जाएंगे ताकि उनका जल्द समाधान किया जा सके। इसके बाद 15 फरवरी को प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक है, जिसमें पूर्व सैनिकों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।