{"_id":"66de4481b1995f55350de922","slug":"administration-woke-up-after-the-protest-road-construction-work-started-mohali-news-c-71-1-mli1005-119186-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, सड़क बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, सड़क बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के न्यू जेनरेशन अपार्टमेंट के सामने से निकलने वाली सड़क बनाने का काम पिछले चार महीने से बंद था। शनिवार को स्थानीय लोगों ने रोष में आकर एक घंरे तक सड़क जाम करके नारेबाजी की थी। इस पर नगर परिषद कर नींद खुली और रविवार को सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है।
बता दें कि इस सड़क पर करीब आधा दर्जन सोसाइटियां बनी हैं। स्थानीय लोग सड़क बनाने के लिए कई नगर परिषद अधिकारियों से आग्रह कर चुके थे पर अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया। जिससे परेशान लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क बनाने का काम करीब चार महीने पहले शुरू किया गया था और उस समय बरसाती पानी की पाइप लाइन डालकर छोड़ दी गई थी। तब से अब तक सड़क टूटी छोड़ दी गई थी। इस कारण यहां से निकलने वाले लोगों को भारी परेशान हो रही थी। लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बलटाना लाइट पॉइंट का रास्ता बंद होने के कारण ढकोली जाने वाले लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे थे। आवाजाही बढ़ने से सड़क की हालत खस्ता हो गई थी।
बारिश से यहां कीचड़ होने के कारण राहगीरों व स्कूली बच्चों को पैदल व वाहनों से निकलने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जिससे वह लोग परेशान हो चुके थे। जब भी वह लोग नगर परिषद के अधिकारियों से बात करते थे तो बरसात के होने का बहाना बना देते थे लेकिन अब प्रोटेस्ट के बाद जल्दी ही का भी शुरू कर दिया गया है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा की यदि अभी काम अधर में छोड़ा तो वह बड़े स्तर पर नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेवारी अधिकारियों की होगी। बता दें के फ्लाइओवर का काम शुरू होने के बाद से पिछले एक महीने से ढकोली जाने वाले लोगों द्वारा इसी रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट्स
हमने तो सड़क बनाने का काम चार महीने पहले ही शुरू कर दिया था। पहले जो समय बरसाती पानी की निकासी के लिए डाली गई ड्रेन में लगा उसके बाद बरसात का मौसम अ गया। यहां लुक वाली सड़क बनाई जानी थी, जिसके चलते बरसाती मौसम के निकलने का इंतजार किया जा रहा था। ताकि सड़क बनाते ही खराब ना हो जाए। लेकिन लोगों की मांग पर अब काम शुरू कर दिया गया है, जिसे जल्द पूरा कर दिया जाएगा। -सुखविंदर सिंह, एसडीओ नगर परिषद जीरकपुर