{"_id":"61ae70b57057cc4a71057a28","slug":"administration-sleeps-when-the-number-of-corona-infected-in-the-district-is-50-mohali-news-pkl435247620","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी का समय हुआ पूरा, बिना मास्क वालों के कटेंगे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी का समय हुआ पूरा, बिना मास्क वालों के कटेंगे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर दुनिया भर के लोगों की चिंता बढ़ी हुई है, लेकिन बावजूद इसके लोग कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 50 होने पर प्रशासन की नींद उड़ गई है। इसको लेकर सोमवार को डीसी मोहाली ईशा कालिया ने पुलिस और सेहत विभाग के अधिकारियों से बैठक की, जिसमें अभी तक जारी हुए आदेशों को लेकर समीक्षा की गई।
बैठक में शामिल हुए पुलिस और सेहत विभाग के अधिकारी
जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना केसों की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सोमवार को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में डीसी डॉ. ईशा कालिया ने पुलिस और सेहत विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और बैठक में प्रशासन की ओर से अभी तक जारी हुए आदेशों को लेकर समीक्षा की गई। अभी तक सामने आया है कि लोगप्रशासन की ओर से कोविड-19 को लेकर जारी दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं और बिना किसी काम के बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे हैं। इसके साथ ही बाजारों में सामाजिक दूरी के नियम की पालना नहीं की जा रही है। इस बैठक के दौरान यह भी सामने आया है कि दुकान के अंदर भारी संख्या में भीड़ मौजूद है और दुकान में आने वाले लोगों के लिए दुकानदारों की ओर से सैनिटाइजर और ग्राहकों के लिए मास्क भी उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं। ऐसे में, दुकानदारों की ओर से बरती जा रही लापरवाही को लेकर प्रशासन की ओर से कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए आखिरी चेतावनी दे दी गई है और इसके बाद अब बिना मास्क वालों के सीधे चालान काटे जाएंगे।
दफ्तरों के अधिकारी स्टाफ से करेें मास्क लगाने की अपील
जानकारी के मुताबिक डीसी ईशा कालिया की ओर से आयोजित सोमवार को बैठक के दौरान निर्देश दिए गए कि पब्लिक डीलिंग करने वाले अधिकारी दफ्तर में आने वाले पूरे स्टाफ से मास्क लगाने की अपील करें। इसके साथ ही दफ्तर में लोगों के बैठने के लिए एक दूसरे से सामाजिक दूरी के नियम की पालना की जाए, ताकि लोग एक दूसरे के संपर्क में न आ पाएं।