{"_id":"5eaddb1d8ebc3e907664adbf","slug":"administration-sending-people-from-other-states-stranded-in-mohali-to-their-homes-since-may-5-mohali-news-pkl374069712","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में फंसे दूसरे राज्यों के लोगों को 5 मई से प्रशासन भेज रहा उनके घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में फंसे दूसरे राज्यों के लोगों को 5 मई से प्रशासन भेज रहा उनके घर
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में फंसे बाहरी राज्यों के जो लोग अपने शहरों में जाना चाहते हैं, उनकी सुविधा के लिए रजिस्ट्रशेन पोर्टल के बाद जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। जहां पर लोग आसानी से फोन करके पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इसके अलावा व्हाट्सएप के जरिये भी संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन की ओर से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रक्रिया एसओपी के हिस्से के रूप में वापस जाने के इच्छुक लोगों के लिए कैंप लगाया जाएगा। दो दिनों के अंदर अपने आपको रजिस्टर्ड करवाने वाले लोगों की पहले स्क्रीनिंग की जाएगी। यह जानकारी डीसी गिरीश दियालन की ओर से दी गई है। ऐसे लोगों की आवाजाही 5 मई को शुरू होगी। ऐसे लोगों को पोर्टल covidhelp.punjab.gov.in पर रजिस्टर्ड करना होगा। इस संबंधी कोई भी जानकारी के लिए प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 6284264563 पर संपर्क करना होगा। प्रशासन ने साफ किया है कि जो जाना चाहते हैं वह ही इसके लिए कॉल करें। जो लोग खुद पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं हो सकते, वह फोन नंबर 6284264563 पर अपना नाम पता फोन नंबर आदि व्हाट्एप पर भेज सकते हैं। स्क्रीनिंग सर्टिफिकेट देनेे के लिए हरेक व्यक्ति समूह परिवार के रूप में विकल्प लिए जाएंगे। जिसमें उन्हें अपने वाहन संबंधी जानकारी भी देनी होगी। जिनके पास अपने वाहन नहीं हैं या वह अपने वाहन नहीं ले जाना चाहते हैं, उनसे पूछा जाएगा कि क्या वह रेल या सड़क के माध्यम से यात्रा करना चाहते हैं। उन्हें कौन सा विकल्प देना है यह प्रशासन के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने वाहन ले जाने की इच्छा रखते हैं। उन्हें एसएमएस भेजा जाएगा। वहीं, उन्हें कोवा एप के माध्यम से कर्फ्यू पास आवेदन करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद जिन्हें रेल के माध्यम से भेजा जाएगा। उनको फोन पर ही सारी जानकारी भेजी जाएगी। एसएमएस ही ऐसे लोगों के लिए घर से रेलवे स्टेशन तक कर्फ्यू पास का काम करेगा। जो लोग उक्त वर्ग में शामिल नहीं होंगे। उन्हें जाने के लिए इच्छुक प्राइवेट बस आपरेटरों के लिए अन्य विकल्प रहेगा।